फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   former CM of west bengal Buddhadeb Bhattacharya is admit in hospital due to low blood pressure

पश्चिम बंगाल: पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य की बिगड़ी सेहत, मिलने पहुंचीं ममता बनर्जी

Sat, 07 Sep 2019 07:31 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 07 Sep 2019 07:31 AM IST
विज्ञापन
former CM of west bengal Buddhadeb Bhattacharya is admit in hospital due to low blood pressure
बुद्धदेब भट्टाचार्य (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 75 वर्षीय बुद्धदेव भट्टाचार्य लो ब्लडप्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं जिसके बाद उन्हें कोलकाता के वुडलैंड्स मल्टीस्पेशिऐलिटी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन


भट्टाचार्य की तबीयत खराब हो जाने की सूचना पाकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य को लेकर जानकारी ली।। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी स्थिति काफी गंभीर है। फिलहाल उनका इलाज डॉक्टरों की गहन निगरानी में किया जा रहा है। उनको सांस लेने में भी परेशानी हो रही है। 
विज्ञापन


भट्टाचार्य का ब्लडप्रेशर भी बहुत नीचे के स्तर तक पहुंच गया है। अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार उनका ब्लड प्रेशर काफी कम हो गया है। उन्हें शुक्रवार रात आठ बजे के बाद लाया गया। उनकी जरूरी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले कुछ समय से भट्टाचार्य क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज से पीड़ित हैं। आखिरी बार वह सार्वजनिक तौर पर वह तीन फरवरी को एक महारैली में एक महारैली में ब्रिगेड परेड मैदान में नजर आए थे। बता दें कि बुद्धदेव भट्टाचार्य साल 2000 से 2011 तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे। इसके अलावा उन्होंने पोलित ब्यूरो और केंद्रीय समिति में भी सेवा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed