{"_id":"657c03816728c18a7a020f15","slug":"former-cm-of-telangana-and-brs-party-national-leader-kcr-discharged-from-yashoda-hospital-in-hyderabad-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Telangana: बीआरएस प्रमुख KCR को मिली अस्पताल से छुट्टी, आवास पर फिसलकर गिर गए थे; सर्जरी के बाद घर लौटे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Telangana: बीआरएस प्रमुख KCR को मिली अस्पताल से छुट्टी, आवास पर फिसलकर गिर गए थे; सर्जरी के बाद घर लौटे
Fri, 15 Dec 2023 01:39 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: श्वेता महतो
Updated Fri, 15 Dec 2023 01:39 PM IST
सार
हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी के बाद बीआरएस प्रमुख और तेलंगाना के पूर्व सीएम के चंद्रशेखर राव को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। छह से आठ हफ्ते के भीतर केसीआर के ठीक होने की संभावना है।
विज्ञापन
K Chandrashekhar Rao
- फोटो : Social Media
विस्तार
तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। एक सूत्र ने बताया कि केसीआर अस्पताल से नंदी नगर अपने आवास जाएंगे। बीआरएस प्रमुख सात दिसंबर की रात को एर्रावल्ली में अपने फार्महाउस में फिसल गए थे। गिरने की वजह से उनके कूल्हे में फ्रैक्चर होने की संभावना जताई गई थी, जिसके बाद उन्हें यशोदा अस्पताल में भर्ती किया गया। केसीआर की बेटी के. कविता ने ट्वीट के जरिए केसीआर के गिरने की जानकारी दी थी।
नए सीएम ने की अस्पताल में मुलाकात
हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी के बाद अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। डॉक्टरों ने छह से आठ हफ्ते के भीतर केसीआर के ठीक होने की संभावना जताई है। तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और उनके कैबिनेट के अन्य नेता, टीडीपी अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू, सुपरस्टार चिरंजीवी और अभिनेता प्रकाश राज उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी केसीआर के चोट पर दुख जताते हुए उनके जल्द ठीक होने की कामना की थी।
हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने केसीआर के नेतृत्व वाली भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को करारी शिकस्त दी थी। केसीआर ने 2014 से 2023 तक तेलंगाना के मुख्यमंत्री का कार्यभार संभाला था। केसीआर ने तेलंगाना में दो सीटों से चुनाव लड़ा था। उन्होंने गजवेल सीट जीती, लेकिन कामारेड्डी से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वह कामारेड्डी सीट पर भाजपा के कटिपल्ली वेंकट रमण रेड्डी से हार गए, जिन्होंने इस सीट से केसीआर और रेवंत रेड्डी दोनों को हराया था।

चुनावी नतीजों में केसीआर को मिली हार#WATCH | Former CM of Telangana and BRS party national leader KCR discharged from Yashoda Hospital in Hyderabad.
विज्ञापन विज्ञापन
KCR underwent a total left hip replacement surgery after he fell in his farmhouse in Erravalli, on December 7. pic.twitter.com/12SgGpb2mu — ANI (@ANI) December 15, 2023