{"_id":"612ee68f8ebc3e219247bedc","slug":"former-cji-sa-bobde-meets-mohan-bhagwat-at-rss-headquarters-in-nagpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिपोर्ट में दावा : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मिले पूर्व सीजेआई बोबडे, हेडगेवार के पैतृक घर का भी लिया जायजा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रिपोर्ट में दावा : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मिले पूर्व सीजेआई बोबडे, हेडगेवार के पैतृक घर का भी लिया जायजा
Wed, 01 Sep 2021 08:04 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 01 Sep 2021 08:04 AM IST
सार
भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एस ए बोबडे ने मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की।
विज्ञापन
पूर्व सीजेआई बोबडे और मोहन भागवत
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एस ए बोबडे ने मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की। अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस ने विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से इसकी पुष्टि की है। वहीं आरएसएस के अधिकारियों ने इस तरह की बैठक की किसी भी जानकारी होने से इनकार किया है। यह पहली बार है जब जस्टिस बोबडे ने संघ मुख्यालय में औपचारिक रूप से आरएसएस प्रमुख से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने आरएसएस के संस्थापक के बी हेडगेवार के पैतृक घर का भी दौरा किया।
विज्ञापन
बता दें कि जस्टिस बोबडे नागपुर के रहने वाले हैं और उन्होंने कई सालों तक शहर में वकालत की थी। इस साल की शुरुआत में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में सेवानिवृत्त होने के बाद, वह अपना समय नागपुर और दिल्ली में बिताते हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई को संघ के एक पदाधिकारी ने बताया कि जस्टिस बोबडे ने उस घर का दौरा किया जिसमें हेडगेवार (1889-1940) का जन्म हुआ था। पदाधिकारी के अनुसार बोबडे ने यह दौरा यह देखने के लिए किया कि उस मकान को कैसे संजोया गया है?
विज्ञापन
गौरलतब है कि उनके पूर्ववर्ती न्यायमूर्ति रंजन गोगोई को पिछले साल उनकी सेवानिवृत्ति के तुरंत बाद राज्यसभा के लिए नामित किया गया था, जिससे एक बड़ा विवाद पैदा हुआ था। हालांकि जस्टिस बोबडे अब तक इस तरह के किसी भी विवाद से दूर रहे हैं।
विज्ञापन