फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Former chief of Gujarat Milk Marketing Federation vipul chaudhary arrested for 14 crore rupees embezzlement

गुजरात मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन का पूर्व चीफ 14 करोड़ के गबन में गिरफ्तार 

Mon, 14 Dec 2020 03:56 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, अहमदाबाद
एजेंसी, अहमदाबाद Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 14 Dec 2020 03:56 AM IST
विज्ञापन
Former chief of Gujarat Milk Marketing Federation vipul chaudhary arrested for 14 crore rupees embezzlement
पुलिस ने हिरासत में लिया - सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (जीसीएमएमएफ) के पूर्व चेयरमैन विपुल चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रविवार को बताया कि विपुल की गिरफ्तारी 14.8 करोड़ रुपये के गबन में शामिल होने के कथित आरोपों के तहत की गई है। इस रकम से मेहसाणा स्थित दूधसागर डेयरी कोऑपरेटिव कंपनी के कर्मचारियों को बोनस दिया जाना था। विपुल इस कंपनी का चेयरमैन रहा है। 

विज्ञापन


कर्मचारियों के बोनस की रकम अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर की हजम 
राज्य अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के एक अधिकारी ने बताया कि विपुल को शनिवार को गांधीनगर से गिरफ्तार किया गया। विपुल और दूधसागर की चेयरमैन आशाबेन ठाकोर, उपाध्यक्ष मोढजीभाई पटेल और प्रबंध निदेशक एनजे बख्शी के खिलाफ गांधीनगर में सीआईडी के पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। अधिकारी के मुताबिक, सभी को आईपीसी की विभिन्न धाराओं और भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम तथा आपराधिक साजिश आदि मामलों में गिरफ्तार किया गया है।  
विज्ञापन


इससे पहले विपुल को जीसीएमएमएफ और दूधसागर डेयरी के चेयरमैन पद से बर्खास्त कर दिया गया था। यह कार्रवाई 22.5 करोड़ रुपये का पशु चारा महाराष्ट्र सरकार को मुफ्त के दाम उपलब्ध करा देने के घोटाले में की गई थी। 2018 में एक न्यायाधिकरण ने विपुल को 22.5 करोड़ रुपये का 40 फीसदी या 9 करोड़ रुपये से ज्यादा रकम दूधसागर डेयरी को अक्तूबर, 2019 तक देने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआईडी का कहना है कि इस धनराशि को जमा करने के लिए विपुल व अन्य आरोपियों ने साजिश रचते हुए 30 अधिकारियों के साथ मिलकर अपने वित्तीय अधिकार का दुरुपयोग करते हुए दूधसागर डेयरी के 1932 कर्मचारियों का 14.8 करोड़ रुपये का बोनस हड़प कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed