फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former Chief Minister Vijay Rupani died in plane crash, all BJP programs cancelled

BJP: विमान दुर्घटना में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन, भाजपा ने सारे कार्यक्रम किए रद्द

Fri, 13 Jun 2025 02:13 AM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 13 Jun 2025 02:13 AM IST
सार

एयर इंडिया का जो विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, उसमें गुजरात भाजपा के बड़े नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे। उनका भी इस विमान हादसे में निधन हो गया है। अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना को देखते हुए भाजपा ने अपने आज के सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।

विज्ञापन
Former Chief Minister Vijay Rupani died in plane crash, all BJP programs cancelled
विजय रूपाणी। - फोटो : संवाद

विस्तार

गुजरात के अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना को देखते हुए भाजपा ने अपने आज के सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। पार्टी केंद्र में मोदी सरकार के 11 साल पूरा होने के अवसर पर अनेक कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसके द्वारा नरेंद्र मोदी सरकार के द्वारा पिछले 11 सालों में किए गए कार्यों के बारे में जनता को जानकारी दी जा रही है, लेकिन विमान दुर्घटना को देखते हुए इसे रद्द कर दिया गया है। 
विज्ञापन


पार्टी ने बांग्लादेश में गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के अपमान के विरोध में बांग्लादेशी उच्चायोग पर बड़ा विरोध प्रदर्शन करने वाली थी, लेकिन इस कार्यक्रम को भी रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा भाजपा शासित अन्य राज्यों में भी सभी बड़े कार्यक्रम रद्द किए जाने की सूचना है। 
विज्ञापन


एयर इंडिया का जो विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, उसमें गुजरात भाजपा के बड़े नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे। उनका भी इस विमान हादसे में निधन हो गया है।  केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने कहा कि अहमदाबाद में विमान हादसा बहुत दुखद घटना है। मेरी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। हमने दुर्घटना में दो बार के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को खो दिया है। यह भाजपा परिवार के लिए बहुत दुखद खबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शांत स्वभाव और दृढ़ प्रशासनिक शैली के लिए जाने जाते थे रूपाणी
पूर्व सीएम विजय रूपाणी (68) अपने शांत स्वभाव और दृढ़ प्रशासनिक शैली के लिए जाने जाते थे। रूपाणी राजकोट पश्चिम सीट से गुजरात विधानसभा चुनाव जीतने के बाद 7 अगस्त, 2016 से 11 सितंबर, 2021 तक दो कार्यकाल के लिए सीएम थे। वह वर्तमान में पंजाब में भाजपा के प्रभारी थे। रूपाणी ने अपने कॉलेज के दिनों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता के रूप में काम किया। 1975 में रूपाणी को आपातकाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए भावनगर जेल में एक साल की कैद का सामना करना पड़ा। रूपाणी ने 1987 में सार्वजनिक सेवा में प्रवेश किया जब वह राजकोट नगर निगम में पार्षद चुने गए। बाद में वह मेयर बने। वह 2006 से 2012 के बीच राज्यसभा के सदस्य भी रहे। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल में राज्य औद्योगिक नीति 2020 की शुरुआत हुई और आदिवासी उत्थान के लिए पहल की गई। सितंबर 2021 में रूपाणी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

ये भी पढें: Ahmedabad Plane Crash: हादसे में विक्रांत मैसी के करीबी का निधन, फ्लाइट में फर्स्ट ऑफिसर थे क्लाइव कुंदर
Former Chief Minister Vijay Rupani died in plane crash, all BJP programs cancelled
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed