फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former Chief Minister of Tripura Biplab Deb ancestral house attacked and set on fire

Biplab Deb House Attacked: त्रिपुरा के पूर्व CM बिप्लब देब के घर पर भीड़ का हमला, आगजनी और वाहनों में तोड़फोड़

Wed, 04 Jan 2023 07:06 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 04 Jan 2023 07:06 AM IST
सार

घटना के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जानकारी के मुताबिक, बिप्लब देब के पिता की बुधवार को पुण्यतथि है। इससे पहले ही साजिशन इस हमले को अंजाम दिया गया। 

विज्ञापन
Former Chief Minister of Tripura Biplab Deb ancestral house attacked and set on fire
बिप्लब देब के वाहन में तोड़फोड़ - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

त्रिपुरा में गोमती जिले के उदयपुर में त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राज्यसभा सांसद बिप्लब कुमार देब के पैतृक घर के बाहर मंगलवार देर रात अज्ञात भीड़ ने हमला कर दिया। भीड ़ने पुजारियों को भी निशाना बनाया। हमलावरों ने इस दौरान वाहनों में भी तोड़फोड़ की। 

विज्ञापन


देब के घर यज्ञ करने आए थे पुजारी 
यह घटना उस समय हुई जब पुजारियों का एक ग्रुप देब के उदयपुर के जामजुरी इलाके के राजनगर स्थित आवास पर पहुंचा था। पुजारी बुधवार को देब के पिता की पुण्यतथि के मौके पर उनके आवास पर यज्ञ करने आए थे। खबरों के मुताबिक, बदमाशों ने पुजारियों पर हमला किया और वाहनों में तोड़फोड़ की। आसपास के लोगों और स्थानीय लोगों ने पुजारियों को बचाया जिसके बाद हमलावर भाग गए। 
विज्ञापन


घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। लोगों ने हमलावरों की दुकानों में तोड़फोड़ की। इसके बाद भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।  स्थिति को संभालने के लिए उप मंडल पुलिस अधिकारी निरुपम देबबर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देबांजना रॉय मौके पर पहुंचे। पुण्यतिथि से एक दिन पहले पूर्व सीएम के पैतृक घर पर हमले को सीपीएम की साजिश बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि काकराबन के विधायक रतन चक्रवर्ती ने मंगलवार को हमला करने वालों के साथ बैठक की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीपीएम पर शक गहराया 
क्षतिग्रस्त वाहन मालिक जितेंद्र कौशिक ने कहा कि मैं मां त्रिपुर सुंदरी मंदिर के दर्शन करने आया था। यहां मैं अपने गुरुदेव जी के निर्देश पर बुधवार को होने वाले यज्ञ की तैयारियों को देखने आया था। अचानक एक भीड़ आई, उन्होंने मुझ पर हमला किया और मेरे वाहन में तोड़फोड़ की। वे चिल्लाए कि या तो सीपीआई (एम) होगा या कोई नहीं ।


हमलावरों की दुकानों में भी तोड़फोड़ 
घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने हमलावरों की दुकानों में तोड़फोड़ की। इसके बाद भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। स्थिति को संभालने के लिए उप मंडल पुलिस अधिकारी निरुपम देबबर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देबांजना रॉय मौके पर पहुंचे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed