{"_id":"5895100f4f1c1b953fe818c1","slug":"former-cbi-chief-joginder-singh-passes-away-after-prolonged-illness","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई के पूर्व प्रमुख जोगिंदर सिंह का निधन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सीबीआई के पूर्व प्रमुख जोगिंदर सिंह का निधन
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Sat, 04 Feb 2017 06:13 AM IST
विज्ञापन
पूर्व सीबीआई प्रमुख जोगिंदर सिंह
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सीबीआई प्रमुख जोगिंदर सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे। जोगिंदर सिंह के कार्यकाल में सीबीआई ने बोफोर्स मामले और बिहार के चारा घोटाले समेत कई हाई प्रोफाइल मामलों की जांच की थी। सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
विज्ञापन
ट्विटर पर कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने जोगिंदर सिंह के निधन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चार फरवरी को लोधी रोड श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के कार्यकाल के दौरान कर्नाटक कैडर के 1961 बैच के आईपीएस अधिकारी जोगिंदर सिंह ने सीबीआई के प्रमुख का पद संभाला था। 20 साल की उम्र पुलिस सेवा में शामिल होने वाले जोगिंदर सिंह 31 जुलाई 1996 को सीबीआई प्रमुख बने थे। उस दौरान सीबीआई बोफोर्स घोटाले, चारा घोटाले, सिक्यूरिटीज घोटाले, झामुमो के सांसदों को घूस मामले, खाद घोटाले, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम के दूरसंचार सौदों समेत कई अहम मामलों की जांच कर रही थी। रिटायर होने के बाद जोगिंदर सिंह ने विभिन्न विषयों पर 25 से ज्यादा किताब भी लिखीं।
विज्ञापन