Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former BSP leader Ashok Singh announced to contest from Jaunpur against BJP Kripashankar Singh

Election 2024: जौनपुर में एक और प्रत्याशी मैदान में, बीजेपी के कृपाशंकर सिंह की चुनौती बढ़ी

Fri, 22 Mar 2024 12:27 AM IST
गुलाम अहमद डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 22 Mar 2024 12:27 AM IST
सार

समाज विकास क्रांति पार्टी (एसवीकेपी) ने गुरुवार को अपनी पहली सूची जारी की। इसमें पार्टी अध्यक्ष अशोक सिंह को जौनपुर से प्रत्याशी बनाने की घोषणा की गई है। इससे जौनपुर के सियासी समीकरण अचानक ही बदल गए हैं।  

विज्ञापन
Former BSP leader Ashok Singh announced to contest from Jaunpur against BJP Kripashankar Singh
SVKP - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा ने सभी राजनीतिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए पूर्वांचल की जौनपुर लोकसभा सीट से कृपाशंकर सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है। पार्टी की रणनीति है कि राजपूत उम्मीदवार होने के कारण जौनपुर का सवर्ण समुदाय पूरी तरह उसके साथ एकजुट रहेगा और उसे आसान जीत मिल जाएगी। लेकिन पूर्व कांग्रेसी नेता कृपाशंकर सिंह की मुश्किलें बढ़नी शुरू हो गई हैं। पहले तो चर्चा यही है कि जौनपुर के बाहुबली नेता धनंजय सिंह अपनी पत्नी को जौनपुर लोकसभा क्षेत्र से मैदान में उतार सकते हैं। यदि ऐसा होता है तो भी राजपूत मतदाताओं में एक बड़ा बंटवारा हो सकता है जो भाजपा को नुकसान पहुंचा सकता है। 
विज्ञापन


लेकिन कृपाशंकर सिंह की मुश्किलें यहीं समाप्त नहीं हुई हैं। पूर्व बसपा नेता अशोक सिंह ने भी जौनपुर सदर की सीट से चुनाव मैदान में उतरने की घोषणा कर दी है। वे भी राजपूत समुदाय से आते हैं। उनके चुनाव मैदान में आने से भी राजपूत मतदाताओं में बंटवारा हो सकता है जिससे इस सीट पर जीत किसके हाथ लगेगी, कहना आसान नहीं होगा।    
विज्ञापन


दरअसल, बृहस्पतिवार को समाज विकास क्रांति पार्टी (एसवीकेपी) ने अपनी पहली सूची जारी की है। इसमें पार्टी अध्यक्ष अशोक सिंह को जौनपुर से प्र्याशी बनाने की घोषणा की गई है। इससे जौनपुर के सियासी समीकरण अचानक ही बदल गए हैं। एसवीकेपी की पहली लिस्ट में 5 महिलाएं हैं। पार्टी ने दिल्ली की सात सीटों में से चार सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। चांदनी चौक से सुनील सक्सेना, उत्तर पश्चिमी दिल्ली से अमरजीत सिंह, पश्चिमी दिल्ली से गुलशन सोलंकी और दक्षिणी दिल्ली से नेहा शर्मा को उम्मीदवार गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed