फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former Bengal chief secretary Alapan Bandyopdhayay replies to Centre show cause letter

पश्चिम बंगाल : अलपन बंदोपाध्याय ने केंद्र के नोटिस का दिया जवाब, बोले- जो ममता ने कहा, वो किया

Thu, 03 Jun 2021 08:31 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 03 Jun 2021 08:31 PM IST
सार

अलपन बंदोपाध्याय ने नोटिस के जवाब में कहा है कि उन्होंने वही किया जो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें निर्देश दिया।

विज्ञापन
Former Bengal chief secretary Alapan Bandyopdhayay replies to Centre show cause letter
बंगाल के पूर्व चीफ सेक्रेटरी अलपन बंदोपाध्याय - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्र और ममता सरकार के बीच जारी तनातनी के बीच राज्य के पूर्व चीफ सेक्रेटरी अलपन बंदोपाध्याय ने भारत सरकार को नोटिस का जवाब भेज दिया है।  सूत्रों के अनुसार उन्होंने अपने जवाब में कहा है कि उन्होंने वही किया जो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें निर्देश दिया। अलपन ने आगे जवाब देते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री के साथ निर्धारित बैठक वाले दिन वे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ थे और उत्तर-दक्षिण 24 परगना में हवाई सर्वेक्षण कर रहे थे। अलपन ने कहा कि वे इस दौरान मुख्यमंत्री के निर्देश पर यास तूफान प्रभावित क्षेत्र दीघा भी गए थे।

विज्ञापन


बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले महीने चक्रवाती तूफान यास से हुए नुकसान का जायजा लेने के बाद बंगाल में एक बैठक बुलाई थी और इस बैठक में अलपन बंदोपाध्याय को भी शामिल होने को कहा गया था लेकिन वे नहीं पहुंचे। इसके बाद केंद्र सरकार ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए तीन दिन के भीतर उनसे बैठक में शामिल ना होने का कारण मांगा था। इतना ही नहीं इसके बाद केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने अलपन को दिल्ली बुलाया, लेकिन ममता बनर्जी ने उन्हें दिल्ली नहीं भेजा।  
विज्ञापन


केंद्र ने आपदा प्रबंधन एक्ट की धारा 51(b) के तहत भेजा था नोटिस
केंद्र ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रीय आपदा प्रबंध प्राधिकरण के चेयरमैन भी हैं और अलपन बंदोपाध्याय की ये हरकत कानूनी तौर पर दिए गए दिशा निर्देशों के खिलाफ थी। इसलिए अलपन बंदोपाध्याय को आपदा प्रबंधन एक्ट की धारा 51(b) के तहत नोटिस भेजा गया और तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ममता ने चला था बड़ा दांव
केंद्र सरकार द्वारा पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय के दिल्ली तबादले और उन्हें सोमवार को दिल्ली पहुंचने के आदेश की अवज्ञा करने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा दांव चला था। ममता बनर्जी ने अलपन के रिटायर होने के बाद उन्हें अपना सलाहकार नियुक्त कर लिया। वे अगले तीन साल तक पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार रहेंगे। 


1987 बैच के आईएएस रहे थे बंदोपाध्याय  
अलपन बंदोपाध्याय 1987 बैच के आईएएस अधिकारी रह चुके हैं। वे ममता बनर्जी को हमेशा 'मैडम सीएम' कह कर पुकारते हैं और यहां तक कि बैठक में सीएम के आने पर वह कुर्सी से खड़े हो जाते हैं। हालांकि सीएम ममता बनर्जी उन्हें इसके लिए कई बार टोक चुकी हैं कि वे ऐसा न किया करें। बंदोपाध्याय नियमों का पालन करने वाले अधिकारी हैं और उनके प्रशासकीय अनुभव की ममता भी दाद देती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed