फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former Australian PM praised Prime Minister Modi Congratulates for Lok sabha Election

PM Modi: ऑस्ट्रेलियाई पूर्व पीएम ने की प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ, कहा- भारत के साथ व्यापार करना बेहतर

Sat, 24 Feb 2024 01:26 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 24 Feb 2024 01:26 AM IST
सार

एक साक्षात्कार में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने कहा कि पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया के अब तक के सबसे बेहतर भारतीय मित्र बन गए हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संबंध बहुत मजबूत हैं। भारत के साथ व्यापार करने की सबसे अच्छी बात यह है कि कोई भी सिर्फ मनमौजी कारणों से व्यापार को अचानक बंद नहीं करेगा।

विज्ञापन
Former Australian PM praised Prime Minister Modi Congratulates for Lok sabha Election
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टॉनी एबॉट - फोटो : ANI

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानंत्री नई दिल्ली में हैं। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। उन्होंने पीएम मोदी को सबसे अच्छा मित्र बताया है। उन्होंने पीएम मोदी को आने वाले लोकसभा चुनावों के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उनका कहना है कि ऑस्ट्रेलिया को आने वाले वर्षों तक पीएम मोदी के साथ व्यापार करने में बहुत खुशी होगी।

विज्ञापन

पीएम मोदी के साथ व्यापार करने में ऑस्ट्रेलिया को खुशी
एक साक्षात्कार में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने कहा कि पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया के अब तक के सबसे बेहतर भारतीय मित्र बन गए हैं। मैं उन्हें आगामी लोगसभा चुनाव के लिए पीएम को शुभकामनाएं देता हूं। मैं जानता हूं कि भारत मजबूत लोकतांत्रिक देश है। यहां सरकारें आती-जाती रहती हैं। मैं लोगों को सलाह तो नहीं देना चाहता लेकिन मैं निश्चित रूप से कह सकता हूं कि पीएम मोदी के साथ व्यापार करने में ऑस्ट्रेलिया को खुशी होगी। उन्होंने आगे कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संबंध बहुत मजबूत हैं। भारत के साथ व्यापार करने की सबसे अच्छी बात यह है कि कोई भी सिर्फ मनमौजी कारणों से व्यापार को अचानक बंद नहीं करेगा।

विज्ञापन

भारत के प्रमुख शहरों में बुनियादी ढांचों का विकास
उन्होंने कहा कि वर्तमान में हमारे संबंध बहुत मजबूत है। यह समय के साथ और मजबूत हो रहा है। भारत दुनिया की लोकतांत्रिक महाशक्ति है। भारत आर्थिक स्थिति को सुढृढ़ बनाने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। आप देखिए, भारत के सभी प्रमुख शहरों में बुनियादी ढांचों का कैसे निर्माण हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीलंका भी कर चुका है भारत की तारीफ
एक दिन पहले, श्रीलंका के विदेश मंत्री थरका बालासूर्या ने कहा था कि श्रीलंका भारत के साथ साझेदारी में काम करना चाहता है। श्रीलंका ने भारतीय कंपनियों को श्रीलंका आने के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि श्रीलंका 2048 तक एक विकसित राष्ट्र बनने का लक्ष्य रखता है। बालासूर्या ने कहा कि हम मदद की तलाश में नहीं हैं। हम भारत को बड़ा भाई और एक भागीदार के रूप में देखते हैं। हम जानना चाहते हैं कि भारत ने अपने देश को कैसे बदला है। मेरे विचार से भारत 2047 तक एक विकसित देश बनने की राह पर है। हम एक विकसित देश बनने की ओर देख रहे हैं। भारत और श्रीलंका के पास साथ में काम करने के कई अवसर हैं। हम भारत के साथ साझेदारी में काम करना चाहते हैं। 


भारत के साथ आर्थिक संबंधों को और बढ़ाएंगे:  वियतनाम
वहीं, वियतनाम के उप विदेश मंत्री डू हंग वियत ने कहा कि उनके साथ के भारत के साथ पहले से ही मजबूत संबंध हैं। वियतनाम भारत के साथ द्विपक्षीय आर्थिक, व्यापार और निवेश संबंधों को और बढ़ाना चाहता है। रायसीना संवाद के इतर वियत ने कहा कि दोनों देशों के बीच रिश्ते बहुत अच्छे हैं। हमारे बीच पारंपरिक संबंध हैं जो महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और हो ची मिन्ह ने स्थापित किए थे।

 
हमारी स्वतंत्र न्यायपालिका निखिल गुप्ता पर फैसला लेगी- चेक विदेश मंत्री
 चेक विदेश मंत्री जेन लिपावस्की ने कहा अमेरिका में रह रहे अलगाववादी नेता गुरपतवंत पन्नू की हत्या के प्रयास के आरोप में पकड़े गए भारतीय निखिल गुप्ता के मामले में उनके देश की स्वतंत्र न्यायपालिका फैसला लेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed