फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former Asansol mayor BJP leader Jitendra Tiwari arrested from Yamuna Expressway

West Bengal: भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी यमुना एक्सप्रेसवे से गिरफ्तार, कंबल वितरण कार्यक्रम में भगदड़ का मामला

Sat, 18 Mar 2023 05:32 PM IST
निर्मल कांत अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 18 Mar 2023 05:32 PM IST
सार

कंबल वितरण कार्यक्रम के बीच भगदढ़ के मामले में आसनसोल के पूर्व मेयर और भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी को उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेसवे से गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
Former Asansol mayor BJP leader Jitendra Tiwari arrested from Yamuna Expressway
जितेंद्र तिवारी - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में पिछले वर्ष कंबल वितरण समारोह में भगदड़ मामले में कोलकाता पुलिस ने भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी को नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे से गिरफ्तार किया है। वे पत्नी चैताली तिवारी के साथ यात्रा कर रहे थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उन्हें कोलकाता लाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि आसनसोल में कंबल वितरण के दौरान भगदड़ में तीन लोगों की मौतो हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। बंगाल भाजपा ने इसे बदले की राजनीति करार दिया।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जितेंद्र तिवारी पत्नी चैताली के साथ यमुना एक्सप्रेसवे पर थे। इसी दौरान बंगाल पुलिस के विशेष बल ने उनको गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि वे पत्नी के साथ आगरा जा रहे थे। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के बाद उन्हें कोलकाता लाया जा रहा है। इस बारे में प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, यह एक गिरफ्तारी योग्य मामला नहीं था। बदले की राजनीति हो रही है। इसलिए उसे गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल सरकार से रिपोर्ट तलब, विपक्षी नेताओं पर झूठे मामलों के आरोप पर मांगा जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन


कंबल वितरण समारोह में हुई थी भगदड़, तीन की हुई थी मौत
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष दिसंबर में बंगाल के आसनसोल उत्तर थाना पुलिस ने आसनसोल में कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान तीन लोगों की मौत के मामले में पहले पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। इस कार्यक्रम में राज्य के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी शामिल हुए थे लेकिन उनके जाने के कुछ देर बाद ही भगदड़ मच गई थी।

इस मामले में जितेंद्र तिवारी और उनकी पत्नी चैताली तिवारी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया था। इस पर तिवारी हाईकोर्ट चले गए थे। हाईकोर्ट ने उनकी पत्नी चैताली तिवारी से पूछताछ की अनुमति दे दी थी। लेकिन बाद में जितेंद्र तिवारी को रक्षाकवच देने से इनकार कर दिया था। अब पुलिस ने उन्हें इस मामले में गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि जितेंद्र तिवारी पहले तृणमूल कांग्रेस के विधायक और आसनसोल के मेयर थे, लेकिन विधानसभा चुनाव के पहले वह तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गये थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed