फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former army officer gets bail by gauhati high court, was detained for being 'foreigner' in Assam

असम में 'विदेशी' घोषित किए गए पूर्व सैन्य अधिकारी सनाउल्लाह को मिली जमानत

Fri, 07 Jun 2019 08:31 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 07 Jun 2019 08:31 PM IST
विज्ञापन
Former army officer gets bail by gauhati high court, was detained for being 'foreigner' in Assam
गुवाहाटी उच्च न्यायालय
गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने पिछले महीने असम में एक न्यायाधिकरण द्वारा विदेशी घोषित किए गए पूर्व सैन्य अधिकारी और असम के एक नजरबंदी केंद्र (डिटेंशन सेंटर) में भेज दिए गए मोहम्मद सनाउल्लाह को जमानत दे दी है। कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकारों को भी नोटिस जारी किया है। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति पदक जीतने वाले सनाउल्लाह को कामरूप में विदेशियों के ट्रिब्यूनल ने साल 2008 में उनका नाम "डी" (संदिग्ध) मतदाता के रूप में सूचीबद्ध होने पर दर्ज एक मामले के बाद "विदेशी" घोषित किया था।
विज्ञापन


न्यायाधिकरण के फैसले के बाद, कामरूप जिले के कोलोहिकश गांव के रहनेवाले सनाउल्लाह को गोलपारा के एक नजरबंदी केंद्र में रखा गया था।

कारगिल युद्ध में अपना योगदान दे चुके सनाउल्लाह के परिवार के सदस्यों ने उन्हें "विदेशी" घोषित करने की कथित रूप से साजिश रचने के लिए असम सीमा पुलिस के खिलाफ गुवाहाटी उच्च न्यायालय में मामला दर्ज किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सनाउल्ला उन 40 लाख लोगों में शामिल हैं, जिनके नाम पिछले साल प्रकाशित राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के अंतिम मसौदे में शामिल नहीं किए गए। सनाउल्ला 2017 में सेना से सेवानिवृत्त हुए थे । उन्हें 2014 में राष्ट्रपति पदक मिला था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed