फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former Andhra Pradesh Speaker Kodela Siva Prasada Rao commits suicide at his residence

आंध्र प्रदेश: पूर्व स्पीकर कोडेला शिव प्रसाद राव ने अपने आवास पर की आत्महत्या

Mon, 16 Sep 2019 02:20 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 16 Sep 2019 02:20 PM IST
विज्ञापन
Former Andhra Pradesh Speaker Kodela Siva Prasada Rao commits suicide at his residence
कोडेला शिव प्रसाद राव (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

आंध्र प्रदेश के पूर्व स्पीकर कोडेला शिव प्रसाद राव ने अपने हैदराबाद स्थित आवास पर गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली है। वह 72 साल के थे। राव राज्य की विपक्षी पार्टी तेलुगू देशम पार्टी के वरिष्ठ नेता थे। उन्हें बसावटकरम अस्पताल लेकर जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस अस्पताल को उन्होंने अभिनेता से राजनेता बने बालाकृष्ण के साथ खोला था। उनके निधन पर राज्य के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

विज्ञापन

 

2014 में आंध्र प्रदेश से तेलंगाना को अलग किया गया था उस समय कोडेला विधानसभा के स्पीकर बने थे। वह नारसोराओपेट से पांच बार विधायक चुने गए थे। एक बार वह सत्तेनापल्ली से भी विधायक बने थे। वह राज्य के गृह मंत्री और पंचायत राज मंत्री का भी कार्यभार संभाल चुके थे। वह 1983 में टीडीपी में शामिल हुए थे। उनके दो बेटे और एक बेटी हैं। राव का जन्म एक किसान परिवार में हुआ था। गुंटूर मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद वह डॉक्टर बने थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed