फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Formation of expert committee for Indian students who returned from Ukraine

Ukrain Russia War: यूक्रेन से लौटे भारतीय छात्रों के लिए विशेषज्ञ समिति गाठित, आगे की शिक्षा के लिए देगी सुझाव

Thu, 26 Jan 2023 06:49 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 26 Jan 2023 06:49 AM IST
सार

समिति एक बार बैठक भी कर चुकी है। वह राज्यों के साथ कुछ परामर्श भी करना चाहती है। भाटी ने पीठ से कहा, कृपया हमें छह और सप्ताह दें, ताकि हम एक समाधान ढूंढ़ सकें। 

विज्ञापन
Formation of expert committee for Indian students who returned from Ukraine
Ukrain Russia War

विस्तार

केंद्र सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया कि रूस के हमले की वजह से यूक्रेन से वापस देश आए लगभग 20000 भारतीय छात्रों को भारत में चिकित्सा शिक्षा पूरी करने को लेकर एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया है। केंद्र सरकार की ओर से पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) ऐश्वर्या भाटी ने जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस विक्रमनाथ की पीठ को बताया, कार्ट के पहले के आदेश का पालन करते हुए केंद्र ने एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया, समिति एक बार बैठक भी कर चुकी है। वह राज्यों के साथ कुछ परामर्श भी करना चाहती है। भाटी ने पीठ से कहा, कृपया हमें छह और सप्ताह दें, ताकि हम एक समाधान ढूंढ़ सकें। यह अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए है। जिसके बाद पीठ ने सुनवाई को छह हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया। कोर्ट ने सरकार से छात्रों की स्थितियों का समाधान खोजने के लिए समिति गठित करने को कहा था। 
विज्ञापन

ये छात्र राष्ट्रीय संपत्ति हो सकते हैं  

कोर्ट का मानना था कि जब देश डॉक्टरों की कमी है तो ये छात्र राष्ट्रीय संपत्ति हो सकते हैं। बुधवार को याचिकाकर्ताओं के पक्ष के एक वकील ने बताया कि यूक्रेन में युद्ध अभी भी उग्र होने के कारण पहले से पांचवें वर्ष के सभी छात्र प्रभावित हैं। इस पर पीठ ने कहा, हम ऐसे मामलों में दखल देने में बहुत धीमे हैं। कभी-कभी कठिन मामले होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed