पासपोर्ट चोरी होने के शक में विदेशी ने दबा दिया एक शख्स का गला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के गोरखपुर में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब गोरखनाथ ओवरब्रिज के नीचे शुक्रवार की शाम पासपोर्ट चोरी होने के संदेह में कनाडा से आए सैलानी ने जमकर उत्पात मचाया। राहगीरों की पिटाई करने के साथ ही एक व्यक्ति को उसने गला दबाकर मारने का भी प्रयास किया।
शोर सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने उस व्यक्ति छुड़ाने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। डेढ़ घंटे की खोजबीन के बाद पुलिस को सैलानी का पासपोर्ट उसके बैग में मिला, जिसके बाद पुलिस को धन्यवाद देकर वह दिल्ली रवाना हो गया।
कनाडा का रहने वाला सैमुअल भारत और नेपाल के भ्रमण पर आया था। यात्रा के अंतिम चरण में वह नेपाल गया था। शुक्रवार को सैमुअल को अपनी मां की मौत की सूचना मिली। जानकारी के बाद उसने यात्रा बीच में ही छोड़ दी । शुक्रवार की शाम बस से वह गोरखपुर आ रहा था। छह बजे गोरखनाथ ओवरब्रिज पर पहुंचा। पासपोर्ट पर ध्यान जाने पर जब उसने खोजबीन शुरू की तो वह नहीं मिला।
कैसे गायब हो गया पासपोर्ट?
बस से उतरने के बाद वह धर्मशाला ओवरब्रिज के नीचे चला आया। परेशान होकर ओवरब्रिज के नीचे घूम रहे सैमुअल के पास स्थानीय लोग पहुंच गए। बातचीत के दौरान उसकी भाषा न समझ पाने पर वह नाराज होकर हाथापाई करने लगा। कई लोगों की पिटाई करने साथ ही एक राहगीर को पटकने के बाद उसका गला दबाकर मारने का प्रयास किया।
शोर सुनकर चाय की दुकान पर बैठे स्थानीय लोग पहुंच गए। बीच-बचाव करने के साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे सिपाहियों से भी वह उलझ गया। थाने पहुंचने पर एसओ गोरखनाथ को बातचीत में पासपोर्ट गायब होने की सूचना दी।
डेढ़ घंटे तक गोरखनाथ पुलिस ने रेलवे स्टेशन से लेकर धर्मशाला तक पासपोर्ट के बारे में छानबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। बैग की तलाशी लेने पर पासपोर्ट उसी में मिल गया जिसके बाद सैमुअल पुलिस को धन्यवाद देकर दिल्ली के लिए रवाना हो गया।