{"_id":"640cff83de3f7c82fc0e9f73","slug":"foreign-woman-misdeed-case-registered-against-the-accused-manish-gandhi-in-mumbai-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: विदेशी महिला से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार, अश्लील फोटो वायरल करने की देता था धमकी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: विदेशी महिला से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार, अश्लील फोटो वायरल करने की देता था धमकी
Sun, 12 Mar 2023 03:54 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 12 Mar 2023 03:54 AM IST
सार
पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला को धमकी देता था कि वह उसकी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।
विज्ञापन
मुंबई पुलिस(फाइल)
- फोटो : Social Media
विस्तार
मुंबई में एक विदेशी महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी का नाम मनीष गांधी है। पुलिस ने जानकारी दी कि आरोपी मनीष गांधी ने 2016 से 2022 के बीच महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
साथ बताया कि आरोपी महिला की अश्लील फोटो खींचकर उसे ब्लैकमेल करता था, जिसके आधार पर वह महिला को डराता था और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता था। मुंबई पुलिस के मुताबिक पीड़िता पोलैंड की रहने वाली है। आरोपी पर केस दर्ज हो गया है।
विज्ञापन
मुंबई पुलिस ने आगे बताया कि आरोपी के खिलाफ अंबोली पुलिस थाने में आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला को धमकी देता था कि वह उसकी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।
विज्ञापन