{"_id":"61f12bdf2f08d06558182972","slug":"foreign-wishes-to-india-over-its-73rd-republic-day-celebrations-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Republic Day 2022: 73वें गणतंत्र दिवस पर विदेशों से आईं शुभकामनाएं, बांग्लादेश ने जताई साथ काम करने की प्रतिबद्धता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Republic Day 2022: 73वें गणतंत्र दिवस पर विदेशों से आईं शुभकामनाएं, बांग्लादेश ने जताई साथ काम करने की प्रतिबद्धता
Wed, 26 Jan 2022 04:40 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 26 Jan 2022 04:40 PM IST
सार
देश आज गणतंत्र होने की 73वीं वर्षगांठ का उत्सव मना रहा है। इसे लेकर दुनियाभर के देशों से भारत सरकार और यहां की जनता को शुभकामनाएं मिली हैं।
विज्ञापन
तिरंगा
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी और देश की जनता को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान शेख हसीना ने कहा कि एक शांतिपूर्ण और समृद्ध क्षेत्र बनाने के स्वप्न को साकार करने की ओर बांग्लादेश भारत के साथ कार्य करने के लिए तत्पर है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिए एक पत्र में शेख हसीना ने कहा कि भारत-बांग्लादेश के संबंधों के लिए 2021 एक ऐतिहासिक वर्ष रहा। बांग्लादेश की सरकार और यहां की जनता की ओर से मैं शुभकामनाएं देती हूं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच की मित्रता, सहयोग और भरोसे ने दोनों देशों के संबंधों को नई दिशा दी है।
विज्ञापन
ब्रिटिश पीएम ने भी दी बधाई
इस बीच ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने गणतंत्र दिवस पर भारत के लोगों को बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) वार्ता और भारत-यूके वैक्सीन साझेदारी का जिक्र किया। जॉनसन ने कहा कि उन्हें दो विविध लोकतंत्रों द्वारा साझा की गई दोस्ती पर गर्व है और अगले 75 वर्षों और उससे आगे के मजबूत बंधन को मजबूत करने के लिए तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि यूके और भारत गहरे बंधनों से बंधे हैं जो पीढ़ियों से चले आ रहे हैं और कुछ सबसे बड़ी आधुनिक चुनौतियों का हमने सामना किया है। यही कारण है कि मैं यूनाइटेड किंगडम की ओर से लोगों को अपनी शुभकामनाएं भेजना चाहता हूं।
विज्ञापन
दुनियाभर में भारत के गणतंत्र दिवस की धूम
- बीजिंग में भारतीय दूतावास के प्रभारी डॉ. एक्विनो विमल ने दूतावास परिसर में तिरंगा फहराया और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का संबोधन पढ़ा, जिसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। चीन की राजधानी में कोविड-19 की मौजूदा स्थिति को देखते हुए समारोह में केवल दूतावास के अधिकारियों की ही मौजूदगी रही।
- सिंगापुर में भारतीय उच्चायोग ने डिजिटल तरीके से गणतंत्र दिवस मनाया। कार्यवाहक उच्चायुक्त सिद्धार्थ नाथ ने सोशल मीडिया के माध्यम से भारतीय समुदाय के लिए राष्ट्रपति का संदेश पढ़ा। सिंगापुर में भारतीय स्कूलों के छात्रों की प्रस्तुतियों को भी सोशल मीडिया के माध्यम से साझा किया गया।
- ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने ट्विटर पर अपने संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हिंदी में बधाई दी। मॉरिसन ने ट्वीट किया कि ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच शानदार दोस्ती है। आज जब हम ऑस्ट्रेलिया दिवस मना रहे हैं, मैं अपने अच्छे दोस्त नरेंद्र मोदी और सभी भारतीयों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देता हूं।
- नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने मोदी को अपने संदेश में विश्वास व्यक्त किया कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध मजबूत होते रहेंगे। नेपाल के विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, देउबा ने सामाजिक-आर्थिक विकास और प्रौद्योगिकियों तथा नवाचार के क्षेत्र में भारत की उल्लेखनीय उपलब्धियों की सराहना की। एक अलग संदेश में नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को बधाई दी।
- भूटान के प्रधानमंत्री लोटे शेरिंग ने अपने संदेश में कहा कि जैसा कि दोनों देश समय के साथ गहरी दोस्ती बढ़ाने को लेकर दृढ़ संकल्पित हैं, मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि हम सफलता और खुशी की कई और कहानियां एक साथ लिखना जारी रखेंगे।
- श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने भी ट्विटर पर अपने संदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, सरकार और भारत के लोगों को शुभकामनाएं दीं।
- वाशिंगटन में व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत के साथ मिलकर उसका गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब भारत के प्रधानमंत्री मोदी पिछले साल सितंबर में व्हाइट हाउस आए थे, तब भी राष्ट्रपति बाइडन ने कहा था कि भारत एवं अमेरिका के बीच संबंधों की मजबूती और निकटता से पूरी दुनिया को लाभ हो सकता है।
- न्यूजीलैंड में उच्चायुक्त मुक्तेश परदेशी ने ‘एक्सपोर्टिंग टू न्यूजीलैंड’ शीर्षक से एक पुस्तिका का विमोचन किया। रिपोर्ट न्यूजीलैंड के उच्चायोग और ‘डुको कंसल्टेंसी’ द्वारा संयुक्त रूप से तैयार की गई है।