फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Foreign secretary Vinay Mohan Kwatra given an extension up to April 30 2024

Vinay Mohan Kwatra: विनय मोहन क्वात्रा के कार्यकाल को मिला विस्तार, अब 2024 तक रहेंगे विदेश सचिव

Mon, 28 Nov 2022 06:34 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 28 Nov 2022 06:34 PM IST
सार

विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा के कार्यकाल को बढ़ाया गया है। क्वात्रा अब 30 अप्रैल 2024 तक पद पर बने रहेंगे। 

विज्ञापन
Foreign secretary Vinay Mohan Kwatra given an extension up to April 30 2024
विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा - फोटो : एएनआई (फाइल फोटो)

विस्तार

विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा के कार्यकाल को बढ़ाया गया है। क्वात्रा अब 30 अप्रैल 2024 तक पद पर बने रहेंगे। भारत सरकार ने आईएफएस विनय मोहन क्वात्रा को इसी साल 4 अप्रैल को विदेश सचिव नियुक्त किया था। इससे पहले वे नेपाल में भारत के दूत के रूप में कार्यरत थे। उनसे पहले विदेश सचिव के पद पर हर्षवर्धन श्रृंगला थे।

विज्ञापन


विनय मोहन ने ऐसे वक्त यह अहम जिम्मेदारी संभाली थी, जब भारत के पड़ोसी देश संकट के गुजर रहे थे। पाकिस्तान सियासी और श्रीलंका आर्थिक संकट अभी भी झेल रहा है। इसके अलावा यूक्रेन युद्ध को लेकर वैश्विक स्तर पर चुनौतियां भी बनी हुई हैं।
विज्ञापन


क्वात्रा को विदेश सेवा में 32 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने फ्रांस के राजदूत समेत कई प्रमुख पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं। वे वाशिंगटन डीसी, जिनेवा, बीजिंग, दक्षिण अफ्रीका के साथ प्रधानमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव के रूप में भी काम कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed