{"_id":"5fe678608ebc3e3bfe500c81","slug":"foreign-ministry-became-cautious-due-to-the-stir-in-the-farmers-movement-abroad","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन पर विदेशों में हलचल से विदेश मंत्रालय हुआ सतर्क","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
किसान आंदोलन पर विदेशों में हलचल से विदेश मंत्रालय हुआ सतर्क
Sat, 26 Dec 2020 05:10 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 26 Dec 2020 05:10 AM IST
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस जयशंकर
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में चल रहे किसान आंदोलन पर दुनिया के कई देशों में चल रही मुहिम को लेकर भारत सतर्क है। विदेश मंत्रालय ने कनाडा, अमेरिका और यूरोपीय यूनियन से जुड़े अपने मिशनों को कृषि कानून और आंदोलन के संदर्भ में सही तस्वीर पेश करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
भारतीय मिशनों को कानून की जानकारी देने का निर्देश
आंदोलन के संदर्भ में कनाडा के पीएम ने कड़ी टिप्पणी की थी। इसके जवाब में भारत ने उन्हें आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करने की नसीहत दी थी। इसके बाद ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय यूनियन के कुछ सांसदों ने भी आंदोलन के समर्थन में मुहिम चला रखी है।
विज्ञापन
दो दिन पूर्व अमेरिका के सात सांसदों ने विदेश मंत्री माइक पोम्पियो को पत्र लिखकर इस मामले में हस्तक्षेप की अपील की थी। विदेश मंत्रालय ने इन देशों में अपने मिशनों को कूटनीतिक पहल करने का निर्देश दिया है। उच्चायोगों और दूतावास से कहा गया है कि आंदोलन का तथ्यात्मक विवरण दें।
विज्ञापन