फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Foreign Minister Sushma Swaraj will not be attending inauguration program of Kartarpur Corridor

करतारपुर कॉरिडोर की आधारशिला रखने के कार्यक्रम में नहीं शामिल होंगी सुषमा

Sun, 25 Nov 2018 06:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 25 Nov 2018 06:24 AM IST
विज्ञापन
Foreign Minister Sushma Swaraj will not be attending inauguration program of Kartarpur Corridor
सुषमा स्वराज (फाइल फोटो)

करतारपुर कॉरिडोर की आधारशिला रखने के कार्यक्रम में पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को भी पाक आने का निमंत्रण भेजा है। यह कार्यक्रम 28 नवंबर को आयोजित होना है। इसके जवाब में सुषमा ने एक पत्र लिखकर कहा है कि वह कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकेंगी। उनके स्थान पर भारत सरकार के प्रतिनिधि के रूप में केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर और हरदीप सिंह पुरी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

विज्ञापन


स्वराज के अलावा कुरैशी ने पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को भी कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया है। कुरैशी ने ट्वीट किया था, ‘पाकिस्तान की ओर से मैंने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू को करतारपुर में 28 नवंबर 2018 को आधारशिला रखने के कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

28 को होना है कार्यक्रम

भारत के सीमांत जिले गुरदासपुर को पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक गुरूद्वारे से जोड़ने के लिए एक धार्मिक गलियारे का निर्माण सिख समुदाय की पुरानी मांग थी जो कि अब पूरी हो सकती है क्योंकि दोनों देशों ने अपने अपने क्षेत्रों में इसके हिस्सों को विकसित करने की घोषणा की है। पाक प्रधानमंत्री इमरान खान 28 नवंबर को पाकिस्तान में इससे संबंधित सुविधाओं के निर्माण की आधारशिला रखेंगे। 

भारत की कैबिनेट ने पाकिस्तान के करतारपुर स्थित गुरूद्वारा दरबार साहिब करतारपुर जाने के लिए गुरूवार को पंजाब के गुरदासपुर जिला स्थित डेरा बाबा नानक से अंतरराष्ट्रीय सीमा तक एक गलियारे के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। यहां अधिकारियों के अनुसार अमरिंदर ने 26 नवंबर को भारत की ओर से होने वाले इसी तरह के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के विधानसभा अध्यक्ष चौधरी परवेज इलाही को आमंत्रित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed