करतारपुर कॉरिडोर की आधारशिला रखने के कार्यक्रम में नहीं शामिल होंगी सुषमा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करतारपुर कॉरिडोर की आधारशिला रखने के कार्यक्रम में पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को भी पाक आने का निमंत्रण भेजा है। यह कार्यक्रम 28 नवंबर को आयोजित होना है। इसके जवाब में सुषमा ने एक पत्र लिखकर कहा है कि वह कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकेंगी। उनके स्थान पर भारत सरकार के प्रतिनिधि के रूप में केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर और हरदीप सिंह पुरी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
Responding to the invitation of Pakistan Foreign Minister Shah Mehmood Qureshi to attend the opening ceremony of Kartarpur Sahib corridor, EAM Sushma Swaraj writes,"We'll be sending Union Ministers Harsimrat Kaur Badal & Hardeep Singh Puri as GoI's representative to the event." pic.twitter.com/45UwlLZJ2N
— ANI (@ANI) November 24, 2018विज्ञापन
स्वराज के अलावा कुरैशी ने पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को भी कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया है। कुरैशी ने ट्वीट किया था, ‘पाकिस्तान की ओर से मैंने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू को करतारपुर में 28 नवंबर 2018 को आधारशिला रखने के कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया है।’
28 को होना है कार्यक्रम
भारत के सीमांत जिले गुरदासपुर को पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक गुरूद्वारे से जोड़ने के लिए एक धार्मिक गलियारे का निर्माण सिख समुदाय की पुरानी मांग थी जो कि अब पूरी हो सकती है क्योंकि दोनों देशों ने अपने अपने क्षेत्रों में इसके हिस्सों को विकसित करने की घोषणा की है। पाक प्रधानमंत्री इमरान खान 28 नवंबर को पाकिस्तान में इससे संबंधित सुविधाओं के निर्माण की आधारशिला रखेंगे।
भारत की कैबिनेट ने पाकिस्तान के करतारपुर स्थित गुरूद्वारा दरबार साहिब करतारपुर जाने के लिए गुरूवार को पंजाब के गुरदासपुर जिला स्थित डेरा बाबा नानक से अंतरराष्ट्रीय सीमा तक एक गलियारे के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। यहां अधिकारियों के अनुसार अमरिंदर ने 26 नवंबर को भारत की ओर से होने वाले इसी तरह के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के विधानसभा अध्यक्ष चौधरी परवेज इलाही को आमंत्रित किया है।