{"_id":"5d39d9f28ebc3e6cc2269a10","slug":"foreign-minister-s-jaishankar-canceled-his-brazil-visit-due-to-brics-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक के चलते विदेश मंत्री जयशंकर ने रद्द की ब्राजील यात्रा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक के चलते विदेश मंत्री जयशंकर ने रद्द की ब्राजील यात्रा
Thu, 25 Jul 2019 10:04 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Thu, 25 Jul 2019 10:04 PM IST
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस जयशंकर (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने के लिए की जाने वाली ब्राजील की अपनी प्रस्तावित यात्रा रद्द कर दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने गुरुवार को कहा कि ब्रिक्स बैठकों में भारत का प्रतिनिधित्व जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह करते रहे हैं, जो सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री हैं।
विज्ञापन
वीके सिंह राजग की पिछली सरकार में विदेश राज्यमंत्री थे और लातिन अमेरिका से जुड़े मामले देखा करते थे। रवीश कुमार ने कहा, 'जहां तक मुझे जानकारी मिली है विदेश मंत्री को कुछ संसदीय कामकाज हैं, लिहाजा यह फैसला किया गया है कि सिंह ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।'
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय ने 18 जुलाई को कहा था कि जयशंकर 25-26 जुलाई को होने वाली ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।