फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Foreign Minister Mahmud: India-Bangladesh ties role model for neighbourhood

Hasan Mahmud: 'रोहिंग्या शरणार्थी हम पर बोझ, भारत लोकतंत्र का आदर्श', बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने कही ये बात

Thu, 08 Feb 2024 08:00 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Thu, 08 Feb 2024 08:00 PM IST
सार

बांग्लादेश के विदेश मंत्री हसन महमूद ने भारत पर बयान देते हुए कहा कि वे पड़ोसी और लोकतंत्र के आदर्श हैं। भारत-म्यांमार सीमा पर बाड़ेबंदी को लेकर उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में आतंकवाद पर लगाम लगेगा। 

विज्ञापन
Foreign Minister Mahmud: India-Bangladesh ties role model for neighbourhood
बांग्लादेश के विदेश मंत्री हसन महमूद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत-म्यांमार सीमा पर केंद्र सरकार द्वारा बाड़ेबंदी के फैसले पर बांग्लादेश के विदेश मंत्री हसन महमूद ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह क्षेत्र में अशांत माहौल को कम करने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि यह म्यांमार से फैल रहे आतंकवाद को भी रोकेगा और क्षेत्र में शांति बनाए रखेगा। 
विज्ञापन


रोहिंग्या शरणार्थी बांग्लादेश पर बोझ-महमूद
एक कार्यक्रम के सत्र में बोलते हुए बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने 1.2 मिलियन रोहिंग्या शरणार्थियों को बांग्लादेश पर बोझ बताया उन्होंने कहा कि हमने म्यांमार में उनकी वापसी के लिए भारत से मदद मांगी है। उन्होंने कहा कि शरणार्थी बांग्लादेश के लिए कठिनाईयां पैदा कर रही है। इससे पर्यावरण और सुरक्षा समस्याएं को लेकर चिंता बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त(यूएनएचसीआर) से भी संपर्क साधा है। 
विज्ञापन


हाल ही में बांग्लादेश में हुए थे निष्पक्ष चुनाव- महमूद
बांग्लादेश में हाल ही में हुए आम चुनाव पर विदेश मंत्री हसन महमूद ने कहा कि यह देश के इतिहास में अब तक के निष्पक्ष, भागीदारीपूर्ण चुनाव थे। पाकिस्तान से बांग्लादेश की मुक्ति में भारत की ऐतिहासिक भूमिका का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारत सरकार स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने में हमारे साथ खड़ी रही, जैसे वह 1972 में हमारे साथ खड़ी थी। गौरतलब है कि बांग्लादेश में आम चुनाव में हसीना शेख की पार्टी ने प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज की थी। दोबारा सत्ता में आने के बाद बांग्लादेश के विदेश मंत्री महमूद का भारत दौरा उनकी पहली विदेश यात्रा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत पड़ोसी और लोकतंत्र के लिए आदर्श है- महमूद
भारत और बांग्लादेश के बीच संबंधों पर बोलते हुए बांग्लादेश के विदेश मंत्री महमूद ने कहा कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के विकास में सहयोग करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि अब तीन पहलुओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहे हैं - आपसी विश्वास और आत्मविश्वास बढ़ाना, कनेक्टिविटी को बढ़ावा देना और सर्वांगीण आर्थिक सहयोग सुनिश्चित करना। हम अपने रिश्ते के सुनहरे अध्याय से गुजर रहे हैं। भारत-बांग्लादेश संबंध आज पड़ोस और लोकतंत्र के लिए एक आदर्श है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed