फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   S Jaishankar On Russia Tour Discussions on Several Key Issues During the Five-Day Journey

S Jaishankar: विदेश मंत्री जयशंकर की रूस की पांच दिवसीय यात्रा आज से; इन मुद्दों पर चर्चा की उम्मीद

Mon, 25 Dec 2023 05:05 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 25 Dec 2023 05:05 AM IST
सार

विदेश मंत्रालय ने रविवार को बताया था कि विदेश मंत्री जयशंकर मॉस्को के साथ-साथ सेंट पीटर्सबर्ग भी जाएंगे। वह दोनों पक्षों के बीच चल रहे उच्च स्तरीय आदान-प्रदान के तहत 25 से 29 दिसंबर तक रूस की यात्रा करेंगे।

विज्ञापन
S Jaishankar On Russia Tour Discussions on Several Key Issues During the Five-Day Journey
एस जयशंकर। - फोटो : Twitter

विस्तार

विदेश मंत्री एस जयशंकर विभिन्न द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने के उद्देश्य से सोमवार से 29 दिसंबर तक रूस की पांच दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने रविवार को यात्रा की घोषणा करते हुए कहा कि जयशंकर मॉस्को के साथ सेंट पीटर्सबर्ग भी जाएंगे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं, व्यापार, ऊर्जा, रक्षा और कनेक्टिविटी के क्षेत्रों पर चर्चा होने की उम्मीद है।  

विज्ञापन


पांच दिन की यात्रा
विदेश मंत्रालय ने रविवार को बताया था कि विदेश मंत्री जयशंकर मॉस्को के साथ-साथ सेंट पीटर्सबर्ग भी जाएंगे। वह दोनों पक्षों के बीच चल रहे उच्च स्तरीय आदान-प्रदान के तहत 25 से 29 दिसंबर तक रूस की यात्रा करेंगे।
विज्ञापन


भारत-रूस साझेदारी स्थिर
बयान में कहा गया है कि समय की कसौटी पर खरी उतरी भारत-रूस साझेदारी स्थिर और लचीली बनी हुई है। ऐसे में, विदेश मंत्री आर्थिक संबंधों से संबंधित मामलों पर चर्चा करने के लिए रूस के उप प्रधानमंत्री और उद्योग एवं व्यापार मंत्री डेनिस मंतुरोव से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा, वह अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव के साथ द्विपक्षीय, बहुपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग में कार्यक्रम
मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि दोनों देशों के लोगों के बीच मजबूत संबंधों और सांस्कृतिक संबंधों को ध्यान में रखते हुए विदेश मंत्री जयशंकर मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग में कार्यक्रम शामिल होंगे। समझा जा रहा है कि इस यात्रा के दौरान दोनों पक्ष द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं खासकर व्यापार, ऊर्जा, रक्षा और संपर्क के क्षेत्रों पर चर्चा कर सकते हैं।

इस साल भी नहीं होगा शिखर सम्मेलन
जयशंकर की यात्रा ऐसे समय हो रही है जब यह स्पष्ट हो गया है कि वार्षिक भारत-रूस नेताओं का शिखर सम्मेलन इस साल भी नहीं होगा। भारत के प्रधानमंत्री और रूसी राष्ट्रपति के बीच शिखर सम्मेलन दोनों पक्षों के बीच रणनीतिक साझेदारी में सर्वोच्च संस्थागत संवाद तंत्र है। अब तक भारत और रूस में बारी-बारी से 21 वार्षिक शिखर सम्मेलन हो चुके हैं। पिछला शिखर सम्मेलन दिसंबर, 2021 में नई दिल्ली में हुआ था।


कच्चे तेल का आयात बढ़ा
जयशंकर की यात्रा के दौरान, दोनों पक्षों द्वारा राष्ट्रीय मुद्राओं में द्विपक्षीय व्यापार करने के लंबे समय से लंबित प्रस्ताव पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। कई पश्चिमी देशों में इसे लेकर बढ़ती बेचैनी के बावजूद भारत का रूसी कच्चे तेल का आयात काफी बढ़ गया है। भारत ने अभी तक यूक्रेन पर रूसी आक्रमण की निंदा नहीं की है और वह कहता रहा है कि संकट को कूटनीति और बातचीत के माध्यम से हल किया जाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed