फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   foreign media coverage on baba ram rahim convict

विदेशी मीडिया में भी गरमाया बाबा राम रहीम का मुद्दा

Sat, 26 Aug 2017 12:30 PM IST
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा Updated Sat, 26 Aug 2017 12:30 PM IST
विज्ञापन
foreign media coverage on baba ram rahim convict
संत गुरमीत राम रहीम
सीबीआई की विशेष अदालत के बाबा राम रहीम को रेप के दो मामलों में दोषी करार किए जाने के बाद उनके समर्थकों द्वारा फैलाई गई हिंसा को विदेशी मीडिया ने भी प्राथमिकता से लिखा है।
विज्ञापन

वाशिंगटन पोस्ट डॉट कॉम ने अपनी हेडलाइन में “इंडिया गुरू ऑफ बिल्ग कनविक्टेड ऑफ रेपिंग टू फॉलोअर्स” नाम से हेडिंग देते हुए बाबा के समर्थकों की पूरा कच्चा चिट्ठा लिखा है।
विज्ञापन

वाशिंगटन पोस्ट लिखता है कि किस तरह से बाबा के हजारों समर्थकों जो कई दिनों से पंचकूला की सड़कों पर उपस्थित थे उन्होंने जम कर उत्पात मचाया।

द गार्डियन ने भी राम रहीम के दोषी करार दिए जाने के बाद फैली हिंसा को प्रमुखता से लिया है। गार्डियन आगे लिखता है कि दो राज्यों में फैली हिंसा और 30 लोगों की मौत के साथ हिंसा की फोटी को भी पेश किया गया है। गार्डियन ने लिखा है कि किस तरह ने हिरयाणा, पंजाब में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
 
 

विदेशी मीडिया में बाबा राम रहीम समर्थकों की हिंसा को मिली प्राथमिकता

foreign media coverage on baba ram rahim convict
रेडिया ऑस्ट्रेलिया
 बीबीसी बाबा के बारे में लिखता है कि “रॉकस्टार बाबा” जो अक्सर चमकदार और रंगीन कपड़ों में पाए जाते है, जिन्होंने आधा दर्जन से अधिक म्यूजिक वीडियो में काम किया है। चमकदार कपड़ो और ज्वैलरी पहने रहने की वजह से “गुरू ऑफ ब्लिंग” भी कहा जाता है। बाबा ने महज 23 वर्ष की उम्र में एक नॉन प्रॉफिट स्प्रिचुअल ऑरगेनाजेशन का गठन कर दिया था।

बीबीसी डॉट कॉम ने बाबा के समर्थकों द्वारा पंचकूला, दिल्ली, हरियाणा सहित विभिन्न शहरों में फैली हिंसा को प्राथमिकता से लिया है। पाकिस्तानी मीडिया ने भी बाबा राम रहीम को प्राथमिकता से लिया है। टीवी चैनलों ने भारतीय मीडिया के साथ प्राइम टाइम में राम रहीम छाए रहे।

बांग्लादेश की साइट न्यूजनेक्सट बीडी डॉट कॉम ने भी बाबा को प्राथमिकता से लिया। हेडिंग लगाई “वॉयलेंस आफ्टर गॉडमेंस कंविक्शन लीव 29 किल्ड इन इंडिया।“  इंटरनेशनल डेस्क से लगाई खबर में मीडिया की खबरों का हवाला देते हुए दंगे के साथ 29 की मौत से खबर से शुरुआत की है।

जबकि एबीसी रेडियो ऑस्ट्रेलिया ने भी गुरमीत राम रहीम सिंह थ्री डेड इन इंडिया आफ्टर गॉडमैन कन्विक्शन हेडिंग के साथ खबर प्रकाशित की है। देश भर में बाबा के समर्थकों द्वारा फैलाई हिंसा को भी प्राथमिकता दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed