{"_id":"6330b8da02c3d96c87458e75","slug":"forced-religion-conversion-of-a-dalit-man-in-karnataka","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka : दलित का जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कर खतना किया, बीफ खाने को किया मजबूर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka : दलित का जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कर खतना किया, बीफ खाने को किया मजबूर
Mon, 26 Sep 2022 01:53 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, हुबली (कर्नाटक)।
एजेंसी, हुबली (कर्नाटक)।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 26 Sep 2022 01:53 AM IST
सार
रविवार को पुलिस ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उसके दावे को सत्यापित किया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के हुबली में एक दलित व्यक्ति का कथित तौर पर जबरन धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। पीड़ित की पहचान मांड्या के रहने वाले श्रीधर गंगाधर (26) के रूप में हुई है। अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपियों ने उनका खतना कर जबरदस्ती बीफ खाने के लिए मजबूर किया।
विज्ञापन
रविवार को पुलिस ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उसके दावे को सत्यापित किया जा रहा है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता गंगाधर ने बताया कि आरोपियों ने उनका नाम भी बदलकर मोहम्मद सलमान कर दिया। पीड़ित ने बताया कि यह सिलसिला मई माह में शुरू हुआ, जब मांड्या के मद्दुर तालुका निवासी अतावर रहमान से दोस्ती हुई। शुरू में रहमान उसे घुमाने के लिए बंगलूरू के बनशंकरी मस्जिद ले गया। वहां पर अन्य आरोपी अजीज साब ने जबरदस्ती इस्लाम की शिक्षा देने लगे।
विज्ञापन
इसके बाद कई मस्जिद में ले जाने का सिलसिला शुरू हुआ। एक दिन रहमान और उसके दोस्तों ने बीफ खाने के लिए मजबूर किया, जब मना किया तो सभी ने मारपीट की। कुछ दिन बाद आरोपियों ने कम से कम तीन हिंदुओं का धर्म परिवर्तन करने का काम सौंपा।
इस दौरान एक पिस्टल देकर फोटो खींच ली। सभी ने धमकी दी कि अगर धर्मांतरण नहीं किया तो यह तस्वीर पुलिस को सौंप देंगे। इसके बाद गंगाधर हुबली लौटने पर 9 सितंबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।