ALH Dhruv Mark 3 Helicopter: ध्रुव मार्क-3 हेलीकॉप्टर की कराई गई जबरन लैंडिंग, परीक्षण कर रहे थे पायलट
आईसीजी एएलएच ध्रुव बेड़े के संचालन को फिर से शुरू करने की दिशा में काम कर रहा है। बता दें कि मुंबई के तट पर आठ मार्च को नौसेना के एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
विस्तार
कोच्चि में भारतीय तटरक्षक बल के ALH ध्रुव मार्क-3 हेलीकॉप्टर की जबरन लैंडिंग कराने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ये घटना तक की है, जब जब बल के पायलट हेलिकॉप्टर का परीक्षण कर रहे थे। चॉपर करीब 25 फीट की ऊंचाई पर था, तभी उसे जबरन लैंडिंग करनी पड़ी। आईसीजी एएलएच ध्रुव बेड़े के संचालन को फिर से शुरू करने की दिशा में काम कर रहा है।
सूत्रों ने बताया कि हेलीकॉप्टर ने प्रशिक्षण उड़ान भरी थी। हेलीपैड से उड़ान भरते की हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दौरान एक घायल होने की खबर है। प्रारंभिक सूचनाओं के अनुसार एक व्यक्ति के हाथ की हड्डी टूट गई है। ‘तटरक्षक एन्क्लेव’ सीआईएएल परिसर में स्थित है। बता दें कि मुंबई के तट पर आठ मार्च को नौसेना के एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
#WATCH | Kerala: An ALH Dhruv Mark 3 helicopter of the Indian Coast Guard met with an accident near main runway at Kochi Airport today. All crew are safe. The aircraft sustained damage to its rotors & airframe. ICG has ordered an inquiry to investigate the cause of the accident. pic.twitter.com/OjysEoU1nq
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 26, 2023
कोच्चि में एक एएलएच एमके III विमान सीजी 855 ट्रायल उड़ान के लिए लगभग 12.25 बजे कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ा था। इनफ्लाइट चेक से पहले एचएएल और आईसीजी टीम ने 26 मार्च 2023 को व्यापक और संतोषजनक जमीनी परीक्षण भी किया था।
भारतीय तटरक्षक बल के मुताबिक, टेकऑफ के तुरंत बाद जब सीजी 855 जमीन से लगभग 30-40 फीट ऊपर था, साइकिलिक कंट्रोल (जो विमान के अनुदैर्ध्य और पार्श्व गतिविधि को नियंत्रित करता है) ने प्रतिक्रिया नहीं दी। पायलट ने नियंत्रण के साथ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रनवे को अवरुद्ध करने से बचने के लिए विमान को मुख्य रनवे से दूर किया।
#WATCH | Kerala: An ALH Dhruv Mark 3 helicopter of the Indian Coast Guard today met with an accident near the main runway at Kochi Airport. All crew members are safe. https://t.co/ydRkttb7RV pic.twitter.com/3A14aYbin1
— ANI (@ANI) March 26, 2023
भारतीय तटरक्षक बल के मुताबिक, इसके बाद क्रू की जान बचाने के लिए लैंडिंग को यथासंभव हद तक ठीक से कराने के प्रयास किए गए। विमान बाईं ओर मुड़ा और मुख्य रनवे के बाईं ओर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सभी चालक दल सुरक्षित हैं। विमान के रोटर और एयरफ्रेम को नुकसान पहुंचा है। भारतीय तटरक्षक बल ने दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए जांच के आदेश दिए हैं।