फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Forbes Billionaires List: Indian dominance decreased in billionaires list, know about Adani and Ambani ranks

Forbes Billionaires List: अरबपतियों की सूची में घटा भारत का दबदबा, अदाणी के बाद अंबानी भी टॉप-10 से बाहर

Mon, 06 Feb 2023 04:57 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Mon, 06 Feb 2023 04:57 PM IST
सार

शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद गौतम अदाणी अमीरों की सूची से लगातार खिसकते जा रहे हैं। वहीं, टॉप-10 में शामिल दूसरे भारतीय मुकेश अंबानी भी इस लिस्ट से बाहर हो गए हैं। 

विज्ञापन
Forbes Billionaires List: Indian dominance decreased in billionaires list, know about Adani and Ambani ranks
अरबपतियों की सूची में घटा भारत का दबदबा - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

दुनिया के दस सबसे अमीर अरबपतियों में भारत का दबदबा खत्म हो चुका है। शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद गौतम अदाणी अमीरों की सूची से लगातार खिसकते जा रहे हैं। वहीं, टॉप-10 में शामिल दूसरे भारतीय मुकेश अंबानी भी इस लिस्ट से बाहर हो गए हैं। 
विज्ञापन

अंबानी और अदाणी दोनों की नेट वर्थ में सोमवार को भी कमी आई। सोमवार को दोपहर डेढ़ बजे तक मुकेश अंबानी की नेट वर्थ में 68.8 करोड़ डॉलर की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, गौतम अदाणी की नेट वर्थ में 2.7 अरब डॉलर की गिरावट हुई। गौतम अदाणी फिलहाल अमीरों की सूची में 19 नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं, रिलायंस समूह के मुखिया मुकेश अंबानी 12वें स्थान पर हैं। 
विज्ञापन

Forbes Billionaires List: Indian dominance decreased in billionaires list, know about Adani and Ambani ranks
मुकेश अंबानी और गौतम अदाणी - फोटो : सोशल मीडिया
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आई तब क्या थी अंबानी-अदाणी की स्थिति?
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट 24 जनवरी को आई। इससे पहले 20 जनवरी को खत्म हुए कारोबारी सप्ताह के अंत में गौतम अदाणी दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स थे। वहीं, मुकेश अंबानी इस सूची में नौवें नंबर पर थे। 24 जनवरी को हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद दोनों भारतीय अरबपतियों की संपत्ति घटी। 24 जनवरी को हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के दिन गौतम अदाणी तीसरे नंबर पर थे। दिन के कारोबार के दौरान अदाणी चौथे स्थान पर भी खिसके। हालांकि, दिन खत्म होने तक वह फिर से तीसरे स्थान पर पहुंच गए। वहीं, मुकेश अंबानी 12वें नंबर पर खिसक गए। हालांकि, इसके बाद उन्होंने फिर से टॉप-10 में अपनी जगह बनाई। 

अब अदाणी-अंबानी दोनों टॉप-10 में नहीं
रिपोर्ट आने के बाद हर बीतते दिन के साथ गौतम अदाणी की संपत्ति घटने लगी। वहीं, मुकेश अंबानी 85 अरब डॉलर के कुल नेटवर्थ के आसपास बने रहे। गौतम अदाणी तीसरे स्थान से खिसते हुए सातवें पर पहुंचे। इसके बाद टॉप 10 से बाहर हो गए। हालांकि, इस दौरान मुकेश अंबानी टॉप-10 में बने रहे। कभी आठवें, कभी नौवें तो कभी 10वें नंबर पर अपनी जगह बनाए रखी। सोमवार को हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद तीसरा कारोबारी सप्ताह शुरू हुआ। अदाणी की रैंकिंग में और गिरावट दर्ज की गई। वहीं, मुकेश अंबानी भी टॉप-10 से बाहर हो गए। 
विज्ञापन

Forbes Billionaires List: Indian dominance decreased in billionaires list, know about Adani and Ambani ranks
गौतम अदाणी - फोटो : ANI
आधी से कम हुई अदाणी की संपत्ति
24 जनवरी को हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के दिन दुनिया के तीसरे सबसे अमीर गौतम अदाणी की नेट वर्थ 126 अरब डॉलर थी। जो छह फरवरी को घटकर 60 अरब डॉलर रह गई है। बीते 12 दिनों में उनकी नेट वर्थ में 66 अरब डॉलर की गिरावट आई है। वहीं, अदाणी अमीरों की सूची में तीसरे स्थान से गिरकर 18 स्थान पर आ चुके हैं। 

Forbes Billionaires List: Indian dominance decreased in billionaires list, know about Adani and Ambani ranks
दुनिया के दस सबसे अमीर अरबपति - फोटो : AMAR UJALA
टॉप-10 अमीरों में आठ अमेरिका के
सबसे अमीर लोगों की फोर्ब्स की सूची में सोमवार शाम टॉप-10 में आठ अमेरिकी थे। हालांकि, एक नंबर पर फ्रांस के बरनार्ड अरनॉल्ट बने हुए हैं। आठवें नंबर पर मौजूद मैक्सिको को कार्लोस स्लिम हेलू टॉप-10 में शामिल दूसरे गैर-अमेरिकी हैं। इन दोनों के अलावा टेस्ला और स्पेस-एक्स के सीईओ एलन मस्क 184.2 बिलियन डॉलर के साथ दूसरे नंबर पर हैं। नेटवर्थ के मामले में तीसरे स्थान पर अमेजॉन के चेयरमैन जेफ बेजोस हैं। बेजोस की नेटवर्थ 126.5 बिलियन डॉलर है। 

Forbes Billionaires List: Indian dominance decreased in billionaires list, know about Adani and Ambani ranks
बिल गेट्स - फोटो : social media
बिल गेट्स दुनिया के छठवें सबसे अमीर 
अमेरिकी व्यवसायी लैरी एलिसन चौथे तो बर्कशायर हैथवे के सीईओ वारेन बफेट पांचवें स्थान पर हैं। माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स 105.2 बिलियन डॉलर के साथ दुनिया के छठवें सबसे अमीर अरबपति हैं। सातवें नंबर पर गूगल के लेरी पेज हैं जिनकी संपत्ति 90.2 बिलियन डॉलर है। वहीं आठवें पर कार्लोस एंड स्लिम फैमली है जिसके पास 89.8 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। 

गूगल के सर्गी ब्रिन 86.4 बिलियन डॉलर के साथ दुनिया के नौवें सबसे अमीर अरबपति हैं। इस सूची में दसवें स्थान पर फ्रेंकोइस बेटेनकोर्ट मेयर्स एंड फैमिली हैं जिसकी संपत्ति $83.3 बिलियन है। फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग फिलहाल दुनिया के 16वें सबसे अमीर अरबपति बने हुए हैं। जकरबर्ग की कुल संपत्ति 66.8 बिलियन डॉलर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed