फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   for women's cyber safety Mumbai police tweeted meme and said block them, call us

मुंबई पुलिस ने 'हेलो डियर रोमियोज' पर मेमे से साधा निशाना, कहा उन्हें ब्लॉक करे, हमें फोन करें

Thu, 28 Jun 2018 11:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Thu, 28 Jun 2018 11:13 AM IST
विज्ञापन
for women's cyber safety Mumbai police tweeted meme and said block them, call us

मुंबई पुलिस ने बुधवार को ट्विटर पर मेमे पोस्ट किए हैं। इसमें महिलाओं से कहा गया है कि वह ऐसे लोगों को ब्लॉक करें जो उन्हें फोन पर मेसेज भेजकर परेशान करते हैं। इन मेमे में ऐसे मेसेज भी दिख रहे हैं जो महिलाओं को परेशान करने के लिए उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर भेजे जाते हैं। जैसे 'हे डियर, नाइस डीपी, गिव मी योर एडरेस, कुछ समय के लिए बाहर हैंगआउट करें।' ट्वीट में पुलिस ने लिखा है कि हम उनकी भावना और इरादों की अच्छे से देखभाल करेंगे।  

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन



अकसर महिलाओं को सोशल मीडिया साइट्स पर इंटरनेट रोमियो परेशान करते हैं। वह एक के बाद एक मेसेज करते जाते हैं और जब उनके मेसेज का जवाब नहीं दिया जाता तो वह गंदी भाषा का प्रयोग करने से भी नहीं कतराते। मुंबई पुलिस ने अब अपने क्रिएटिव तरीके से ऐसे रोमियोज को चेतावनी दी है।

पुलिस ने इस संदेश के साथ तीन मेमे भी शेयर किए हैं। इसमें वह मेसेज दिख रहे हैं जिनके द्वारा महिलाओं को परेशान किया जाता है। कई बार तो ऐसे आशिक ये तक लिख देते हैं कि उनके मेसेज का जवाब क्यों नहीं दिया जा रहा है। पुलिस के इस पोस्ट को शेयर करने के बाद दो घंटे से भी कम समय में 1,000 से ज्यादा लोगों ने लाइक किया जबकि 700 लोगों ने इसे री ट्वीट किया।

इससे पहले भी मुंबई पुलिस इस तरह के क्रिएटिव ट्वीट कर चुकी है। उन्होंने कुछ दिनों पहले लोगों को हेलमेट पहनने की हिदायत देते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुक सोमवती महावर लोगों से बोलती है हेलो फ्रेंड्स चाय पी लो। इस पर मुंबई पुलिस ने लिखा था 'हेलो फ्रेंड्स हेलमेट पहन लो।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed