फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   For the sake of 'Nyay' when Rahul Gandhi said, I love you Modi..

गरीबों के लिए ‘न्याय’ की खातिर जब राहुल बोले, आई लव यू मोदी..

Sat, 06 Apr 2019 03:01 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sat, 06 Apr 2019 03:01 AM IST
विज्ञापन
For the sake of 'Nyay' when Rahul Gandhi said, I love you Modi..
राहुल गांधी (फाइल)

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गरीबों के लिए न्यूनतम आय योजना यानी न्याय से मध्यम वर्ग पर आर्थिक बोझ पड़ने की बात को खारिज कर दिया। राहुल ने कहा कि उन्हें बिना सोचे समझे बयान देना पसंद नहीं है। सभी पक्षकारों से विचार विमर्श के बाद कांग्रेस का घोषणापत्र तैयार किया गया है। ‘न्याय’ योजना लागू करने के लिए आयकर नहीं बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन


पुणे में शुक्रवार को छात्रों से बातचीत में राहुल ने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो न्यूनतम आय के तौर पर हर साल देश के 20 फीसदी सबसे गरीब परिवारों को 72,000 रुपये सालाना देगी। इससे करीब 25 करोड़ लोगों को फायदा होगा। इस दौरान राहुल ने राजनीति के लेकर निजी जिंदगी और बहन प्रियंका से रिश्तों को लेकर बेबाकी से जवाब दिया। उन्हें साहसी बताने वाले प्रियंका के ट्वीट के बारे में राहुल ने कहा कि मैं दृढ़ हूं और कमजोर लोगों के साथ खड़ा हूं। इसलिए प्रियंका ने मुझे साहसी बताया। शादी के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैंने काम से शादी कर ली है। उन्होंने बहन प्रियंका को अपना सबसे अच्छा और करीबी मित्र बताया और कहा कि प्रियंका हमेशा उन्हें मीठा खिलाकर मोटा करना चाहती हैं। 
विज्ञापन


जब राहुल बोले, आई लव यू मोदी 

छात्रों से संवाद करते हुए राहुल ने कहा कि मेरे प्रति प्रधानमंत्री मोदी द्वेष रखते हैं लेकिन, मैं नहीं। मुझे उनसे कोई नाराजगी नहीं है बल्कि उनके प्रति प्रेम है। आई लव यू मिस्टर मोदी। इसके बाद हॉल में मोदी-मोदी के नारे लगने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed