फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   For first time in history of DMK Tamil Nadu Deputy CM Udhayanidhi Stalin wished Diwali to Hindu community

Tamil Nadu: सनातन को कोरोना बताने वाले उदयनिधि स्टालिन ने दी दिवाली की बधाई, द्रमुक के इतिहास में पहली बार...

Mon, 28 Oct 2024 06:38 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, तिरुवनंतपुरम
एजेंसी, तिरुवनंतपुरम Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 28 Oct 2024 06:38 AM IST
सार

उदयनिधि ने कहा, द्रमुक के प्लैटिनम जुबली समारोह पर शुभकामनाएं और उन लोगों को दीपा ओली थिरुनाल की बधाई, जो इसे मनाते हैं और इसमें आस्था रखते हैं। दीपा ओली थिरुनाल का मोटे तौर पर अर्थ दीपोत्सव का दिन। 

विज्ञापन
For first time in history of DMK Tamil Nadu Deputy CM Udhayanidhi Stalin wished Diwali to Hindu community
उदयनिधि स्टालिन - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

सनातन को डेंगू, मलेरिया और कोरोना जैसी बीमारी बताने वाले द्रमुक नेता व तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने चेन्नई में द्रमुक कार्यकर्ताओं को पार्टी की प्लैटिनम जुबली समारोह के साथ-साथ दिवाली की भी शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन


द्रमुक के 70 वर्षों के इतिहास में संभवतः यह पहला मौका है जब किसी शीर्ष नेता ने हिंदू समुदाय को इस तरह की शुभकामनाएं प्रेषित की हों। इससे वहां मौजूद कई कार्यकर्ता आश्चर्यचकित हो गए। उदयनिधि ने कहा, द्रमुक के प्लैटिनम जुबली समारोह पर शुभकामनाएं और उन लोगों को दीपा ओली थिरुनाल की बधाई, जो इसे मनाते हैं और इसमें आस्था रखते हैं। दीपा ओली थिरुनाल का मोटे तौर पर अर्थ दीपोत्सव का दिन। उत्तर में जहां दिवाली भगवान श्रीराम और सीता देवी के वनवास से अयोध्या लौटने का प्रतीक है, वहीं दक्षिण में यह त्योहार भगवान कृष्ण और उनकी पत्नी सत्यभामा की राक्षस राजा नरकासुर पर जीत का प्रतीक है।
विज्ञापन


भाजपा का तंज-अविश्वासियों को नरकासुर की तरह जीने की बधाई
उदयनिधि के इस बयान पर प्रदेश भाजपा नेता नारायणन तिरुपति ने तंज कसते हुए सोशल मीडिया में लिखा, जो लोग आस्थावान नहीं हैं, उन्हें नरकासुर की तरह जीने की शुभकामनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed