{"_id":"60809b748ebc3ea1d867340d","slug":"follow-corona-protocol-or-else-action-will-be-taken-says-election-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल चुनाव : आयोग ने कहा- कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें वरना होगी कार्रवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल चुनाव : आयोग ने कहा- कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें वरना होगी कार्रवाई
Thu, 22 Apr 2021 03:09 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 22 Apr 2021 03:09 AM IST
सार
चुनाव आयोग ने सभी दलों के प्रमुखों को पत्र लिखकर कहा कि सियासी दल, उम्मीदवार और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े लोग निर्धारित दिशानिर्देश का सख्ती से पालन करें।
विज्ञापन
चुनाव आयोग
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनाव आयोग ने कलकत्ता हाईकोर्ट का हवाला देते हुए पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के लिए प्रमुख राजनीतिक दलों को नई चेतावनी जारी करते हुए कहा कि वे कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें, अन्यथा कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
सभी दलों के प्रमुखों को पत्र लिखकर कहा कि सियासी दल, उम्मीदवार और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े लोग निर्धारित दिशानिर्देश का सख्ती से पालन करें।
पत्र में कहा गया है कि आयोग फिर से चेता रहा है कि यदि दलों या उम्मीदवारों ने प्रचार के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया आपदा प्रबंधन कानून, महामारी रोग कानून सहित अन्य प्रावधानों में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। यदि पहले उन्हें प्रचार की अनुमति मिली है तो उसे रद्द किया जा सकता है।
विज्ञापन