फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   FM Nirmala Sitharaman attacks TMC State government embarrassing West Bengal with corruption

LS Polls: वित्त मंत्री का टीएमसी सरकार पर हमला, कहा- भ्रष्टाचार से पश्चिम बंगाल को शर्मसार कर रही राज्य सरकार

Fri, 17 May 2024 01:31 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 17 May 2024 01:31 AM IST
सार

पश्चिम बंगाल की प्रमुख हस्तियों के साथ बातचीत करते हुए वित्तमंत्री ने दावा किया कि हालांकि सत्तारूढ़ दल का नारा मां, माटी, मानुष था, लेकिन टीएमसी सरकार के तहत इन्हीं तीनों- महिला, भूमि और लोग को सबसे अधिक बदनाम किया गया।

विज्ञापन
FM Nirmala Sitharaman attacks TMC State government embarrassing West Bengal with corruption
निर्मला सीतारमण - फोटो : amarujala.com

विस्तार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक बार फिर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर औद्योगिक और सामाजिक गिरावट और भ्रष्टाचार के कारण पश्चिम बंगाल को शर्मसार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वाम शासन की तुलना में टीएमसी शासन में राज्य की हालत और खराब हो गई है। 

विज्ञापन

उद्योग का पलायन और रोजगार सृजन में कमी
पश्चिम बंगाल की प्रमुख हस्तियों के साथ बातचीत करते हुए वित्तमंत्री ने दावा किया कि हालांकि सत्तारूढ़ दल का नारा मां, माटी, मानुष था, लेकिन टीएमसी सरकार के तहत इन्हीं तीनों- महिला, भूमि और लोग को सबसे अधिक बदनाम किया गया। सीतारमण ने कहा कि पश्चिम बंगाल का ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में मासिक प्रति व्यक्ति व्यय देश में सबसे कम है। यह पूर्वोत्तर के आठ राज्यों से कम है। इसका मुख्य कारण उद्योग का पलायन और रोजगार सृजन में कमी है। 

विज्ञापन

राज्य चिप निर्माण में असम से पिछड़ गया बंगाल
सीतारमण का आरोप है कि बड़े पैमाने पर जबरन वसूली और भ्रष्टाचार हो रहा है। इस वजह से पश्चिम बंगाल में उद्योग घट रहा है। उन्होंने दावा किया कि सक्रिय सरकार की अनुपस्थिति के कारण राज्य चिप निर्माण में असम से पिछड़ गया। उन्होंने दावा किया कि बंगाल के लोगों की जिम्मेदारी है कि वे विनिर्माण क्षेत्र का गौरव वापस लाएं। 1947 में यह 24 प्रतिशत था और अब तीन प्रतिशत से भी कम हो गया है। उन्होंने आम लोगों को ममता बनर्जी सरकार की आलोचना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय योजनाओं के फायदे पर भी प्रकाश
संदेशखाली विवाद पर सीतारमण ने दावा किया कि राज्य सरकार ने मुख्य आरोपी को 55 दिनों तक बचाया। वे अब पीड़ित महिलाओं को डराने की कोशिश कर रहे हैं। सीतारमण का आरोप है कि संदेशखाली के अलावा कई बार पीड़ितों को शर्मसार किया गया है। इसके अलावा, राज्य में लोगों को मिल रही केंद्रीय योजनाओं के फायदे पर भी प्रकाश डाला। बंगाल के लोगों से अपने अतीत के गौरव को वापस लाने के लिए फिर से उठने का आग्रह किया। सीतारमण ने दिल्ली सीएम केजरीवाल की निंदा की क्योंकि उन्होंने अपने सचिव पर आरोपों के बाद भी कार्रवाई नहीं की। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed