फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   FM Arun Jaitley rules out rollback of excise duty on jewellery

संसद में बोले जेटली, नहीं हटेगी एक्साइज ड्यूटी

Thu, 05 May 2016 04:15 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 05 May 2016 04:15 PM IST
विज्ञापन
FM  Arun Jaitley rules out rollback of excise duty on jewellery
- फोटो : PTI

बीते कई दिनों से स्वर्ण व्यवसायियों का निशाना बन रहे वित्त मंत्री अरुण जेटली ने लोकसभा में सहयोगी दल शिवसेना समेत उन सभी लोगों की मांग खारिज कर दी जो 1 प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी बढ़ाए जाने से खफा थे। उन्होंने कहा कि टैक्स देना पड़ेगा लेकिन हम इस बात का ख्याल रखेंगे कि इसकी वजह से किसी स्वर्ण व्यवसायी का शोषण न हो।

विज्ञापन


जेटली ने कहा कि ऐसे समय में जबकि देश जीएसटी की ओर बढ़ रहा है ऐसे में आभूषण सरीखे विलासिता के सामान को 1 प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी की परिधि से बाहर नहीं रख सकते। कांग्रेस द्वारा किए जा रहे विरोध पर जेटली ने कहा कि यदि सोने पर टैक्स की इतनी ही चिंता है तो उन्हें केरल में 5 प्रतिशत वैट को कम करना चाहिए जो अन्य राज्यों में 1 प्रतिशत है।
विज्ञापन


जेटली ने सदन में बताया कि सरकार 1100 टन सोने के आयात पर ढाई लाख करोड़ रुपए खर्च करती है। जेटली ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि आभूषण पर एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने का विरोध क्यों किया जा रहा है। जब जीएसटी आ जाएगा तो केंद्रीय एक्साइज स्वतः खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बुधवार को शिवसेना से सांसद अरविंद सावतं ने कहा कि सरकार को इस पर पीछे हटना पडे़गा। फाइनेंस बिल पर चर्चा के दौरान सावंत ने कहा था कि इससे पहले भी 2005 और 2012 में लेवी लगाई थी जिस पर विरोध के बाद सरकार पीछे हटी थी। उन्होंने कहा कि इपीएफओ की तरह सरकार इस पर भी अपने पांव पीछे खीचेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed