{"_id":"600576c243a5e25c4e106ae9","slug":"flypast-in-republic-day-parade-will-conclude-with-flight-at-rafael-fighter-planes-vertical-charlie-formation-says-air-force-spokesman","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस : राफेल लड़ाकू विमान पहली बार परेड में शामिल होगा, दिखाएगा ये 'कलाबाजी'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गणतंत्र दिवस : राफेल लड़ाकू विमान पहली बार परेड में शामिल होगा, दिखाएगा ये 'कलाबाजी'
Mon, 18 Jan 2021 05:23 PM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश साहू
Updated Mon, 18 Jan 2021 05:23 PM IST
विज्ञापन
राफेल विमान
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाली परेड में फ्लाईपास्ट का समापन राफेल विमान की उड़ान के साथ होगा। वायुसेना के प्रवक्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि परेड में फ्लाईपास्ट का समापन ‘वर्टिकल चार्ली फॉर्मेशन’ में उड़ान से होगा।
विज्ञापन
विंग कमांडर इंद्रानिल नंदी ने कहा कि फ्लाईपास्ट का समापन एक राफेल विमान द्वारा ‘वर्टिकल चार्ली फार्मेशन’ से होगा। राफेल के अलावा सुखोई और मिग विमान भी फ्लाईपास्ट में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को फ्लाईपास्ट में वायुसेना के कुल 38 विमान और भारतीय थल सेना के चार विमान शामिल होंगे।
विज्ञापन
बता दें कि राफेल लड़ाकू विमान भारतीय वायुसेना में हाल ही में शामिल किया गया है। ऐसे में 26 जनवरी को भारत के गणतंत्र दिवस परेड में यह पहली बार शामिल होगा और फ्लाईपास्ट का समापन इसके ‘वर्टिकल चार्ली फार्मेशन’ में उड़ान भरने से होगा।
विज्ञापन
क्या है वर्टिकल चार्ली फार्मेशन
‘वर्टिकल चार्ली फार्मेशन’ में विमान कम ऊंचाई पर उड़ान भरता है, सीधे ऊपर जाता है, उसके बाद कलाबाजी खाते हुए फिर एक ऊंचाई पर स्थिर हो जाता है।
Rafale fighter jet will participate in the Republic Day parade 2021 in New Delhi, says IAF Spokesperson Wing Commander Indranil Nandi pic.twitter.com/X67E2ApD07
— ANI (@ANI) January 18, 2021