{"_id":"62c295b11756f23acb348853","slug":"floor-test-yes-there-is-ed-ki-sarkar-in-maharashtra-fadnavis-explained-to-opposition","type":"story","status":"publish","title_hn":"Devendra Fadnavis on ED: हां, महाराष्ट्र में 'ईडी की सरकार' है, फडणवीस ने विपक्ष को समझाया इसका मतलब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Devendra Fadnavis on ED: हां, महाराष्ट्र में 'ईडी की सरकार' है, फडणवीस ने विपक्ष को समझाया इसका मतलब
Mon, 04 Jul 2022 12:54 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 04 Jul 2022 12:54 PM IST
सार
फडणवीस ने साफ शब्दों में कहा कि हां, महाराष्ट्र में ईडी की मदद से सरकार बनी है। E का मतलब Eknath Shinde है और D का मतलब Devendra Fadnavis है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र विस में अपना पक्ष रखते हुए देवेंद्र फडणवीस। समीप हैं सीएम एकनाथ शिंदे
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र विधानसभा में आज एकनाथ शिंदे नीत भाजपा शिवसेना के बागी गुट की सरकार ने बहुमत साबित कर दिया। विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने विपक्षी नेताओं को करारा जवाब दिया। फडणवीस ने विधानसभा में 'ईडी-ईडी' के नारों पर आपत्ति जताते हुए कहा, 'हां, यह ईडी की सरकार है'। ईडी की सरकार का मतलब है 'एकनाथ देवेंद्र फडणवीस की सरकार।'
विज्ञापन
फडणवीस ने साफ शब्दों में कहा कि हां, महाराष्ट्र में ईडी की मदद से सरकार बनी है। E का मतलब Eknath Shinde है और D का मतलब Devendra Fadnavis है। शिवसेना में बगावत व शिंदे सरकार बनने के बाद से महाराष्ट्र में लगातार ईडी-ईडी गूंज सुनाई दे रही थी। आज महाराष्ट्र विधानसभा में विश्वास मत के दौरान भी यह नारा गूंजा। शिवसेना के उद्धव गुट के विधायकों ने ये नारे लगाए। इस पर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उन पर पलटवार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मजाक उड़ाने वालों से बदला नहीं
उप मुख्यमंत्री फडणवीस ने अपने भाषण में कहा, 'मैंने कहा था कि मैं वापस आऊंगा, लेकिन जब मैंने ऐसा कहा तो कई लोगों ने मेरा मजाक उड़ाया। मैं आज वापस आया हूं और उन्हें (एकनाथ शिंदे) अपने साथ लाया हूं। मैं उन लोगों से बदला नहीं लूंगा जिन्होंने मेरा मजाक उड़ाया।
सच्चा शिवसैनिक सीएम बना
फडणवीस ने कहा 'हमारी सरकार में सत्ता का संघर्ष नहीं होगा। शिवसेना के साथ हमारे गठबंधन को जनादेश मिला था, लेकिन हमें जानबूझकर बहुमत से वंचित किया गया। अब एकनाथ शिंदे व हमने फिर शिवसेना के साथ सरकार बनाई है। एक सच्चा शिवसैनिक सीएम बना है। मेरी पार्टी के निर्देश पर मैं डिप्टी सीएम बना हूं। '
शिंदे सरकार ने रविवार को स्पीकर के चुनाव में भी जीत हासिल की थी और आज विश्वास मत भी जीत लिया। शिंदे सरकार के पक्ष में 164 वोट पड़े। जबकि विश्वास प्रस्ताव के विरोध में 99 वोट पड़े।