फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Floods in Andhra Pradesh: 12 dead, many missing, PM Modi talks to CM Jagan Mohan Reddy

आंध्र प्रदेश में बाढ़ से हाहाकार: 12 की मौत, कई लापता; पीएम मोदी ने की सीएम जगन मोहन से बात 

Fri, 19 Nov 2021 10:10 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती Published by: Amit Mandal Updated Fri, 19 Nov 2021 10:10 PM IST
सार

आंध्र प्रदेश सड़क परिवहन निगम की तीन बसें शुक्रवार को कडप्पा जिले में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में फंस गईं। इस घटना में कम से कम 12 लोग की मौत हो गई।

विज्ञापन
Floods in Andhra Pradesh: 12 dead, many missing, PM Modi talks to CM Jagan Mohan Reddy
बाढ़ (प्रतीकात्मक) - फोटो : pti

विस्तार

आंध्र प्रदेश के तीन रायलसीमा जिलों और एक दक्षिण तटीय जिले में 20 सेंटीमीटर तक की भारी बारिश से शुक्रवार को कम से कम आठ लोगों की जान चली गई। कडप्पा जिले में 12 लोगों की मौत हो गई। भारतीय वायु सेना, एसडीआरएफ और दमकल सेवा के कर्मियों ने बाढ़ में फंसे कई लोगों को बचाया।  

विज्ञापन


पीएम ने की जगन मोहन से बात 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी से फोन पर बात की और स्थिति के बारे में जानकारी ली और राज्य को हरसंभव मदद का वादा किया। सीएमओ ने एक विज्ञप्ति में कहा कि मुख्यमंत्री शनिवार को बाढ़ प्रभावित जिलों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। उफनती नदियों और नालों ने इन जिलों में भारी बाढ़ ला दी, कुछ स्थानों पर सड़कें कट गईं और जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। कई जगहों पर सड़कें नहरों में तब्दील हो गईं और वाहन बह गए।
विज्ञापन


कई इलाकों में बाढ़ के हालात 
भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। इस बीच अनंतपुर जिले में चित्रावती नदी में फंसे 10 लोगों को भारतीय वायु सेना के एमआई-17 हेलीकाप्टर ने सुरक्षित बाहर निकाला। वायुसेना ने इसकी जानकारी दी है। स्थानीय अधिकारियों के बाढ़ के पानी में फंसे लोगों को बचाने में विफल रहने के बाद हेलीकॉप्टर को ऑपरेशन में लगाया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कडप्पा में 12 की मौत 
खबरों के मुताबिक, आंध्र प्रदेश सड़क परिवहन निगम की तीन बसें शुक्रवार को कडप्पा जिले में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में फंस गईं। इस घटना में कम से कम 12 लोग की मौत हो गई और 18 अन्य लापता हो गए। राजमपेट इलाके में बचावकर्मियों ने 12 शव निकाले और लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं। बसें मंडपल्ले, अकेपाडु और नंदलुरु गांवों में बाढ़ के पानी में फंस गईं। चालक व परिचालक सहित यात्री बसों की छत पर चढ़ गए थे। जिले में अन्नामय्या जलाशय टूट गया, जिससे गुंडलुरु, शेषमंबापुरम और मंडपल्ले के आसपास के गांवों में बाढ़ आ गई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed