फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Flood Relief: Five states additional assistance of 1751 crore from Disaster Relief Fund

बाढ़ राहत: पांच राज्यों को आपदा राहत कोष से 1751 करोड़ की अतिरिक्त मदद

Fri, 29 Jan 2021 08:11 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 29 Jan 2021 08:11 PM IST
विज्ञापन
Flood Relief: Five states additional assistance of 1751 crore from Disaster Relief Fund
अमित शाह - फोटो : ANI

केंद्र सरकार ने दक्षिण-पश्चिम मानसून सीजन 2020 के दौरान अतिवृष्टि व बाढ़ के कारण हुए नुकसान की भरपाई के लिए पांच राज्यों (असम, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश) को 1751 करोड़ रुपये से ज्यादा की अतिरिक्त सहायता मंजूर की है। ये राज्य वर्षाकाल में बाढ़, भू-स्खलन और रबी सीजन के दौरान ओलावृष्टि से प्रभावित हुए थे। 

विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता वाली एक उच्च स्तरीय समिति ने यह सहायता राशि मंजूर की है। गृह मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार असम को सर्वाधिक 437.15 करोड़, अरुणाचल प्रदेश को 75.86 करोड़, ओडिशा को 320.94 करोड़, तेलंगाना को 245,96 करोड़ और यूपी को 386.06 करोड़ रुपये की अतिरिक्त मदद मुहैया कराई गई है। 
विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा कि समिति ने राष्ट्रीय आपदा मोचन कोष से पांच राज्यों के लिए 1,751.05 करोड़ रुपये की अतिरिक्त केंद्रीय सहायता को स्वीकृति दी है। असम के लिए 437.15 करोड़ रुपये, अरुणाचल प्रदेश के लिए 75.86 करोड़, ओडिशा के लिए 320.94 करोड़, तेलंगाना के लिए 245.96 करोड़ और यूपी के लिए 386.06 करोड़ रुपये की सहायता मंजूर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसते साथ ही मंत्रालय ने बताया कि उत्तर प्रदेश के लिए रबी 2019-20 के दौरान ओलावृष्टि की वजह से हुए नुकसान के लिए भी 285.08 करोड़ रुपये की सहायता मंजूरी की गई है।गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र ने असम, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश के बहन-भाइयों की मदद करने का संकल्प लिया है।


एक बयान में कहा गया कि आपदाओं के तत्काल बाद केंद्र सरकार ने इंतजार किए बिना संबंधित सभी पांचों राज्यों में अंतर मंत्रालयी केंद्रीय टीम नियुक्त की थीं। इसके अतिरिक्त, 2020-21 के दौरान आज की तारीख तक केंद्र 28 राज्यों को राज्य आपदा मोचन कोष से 19,036.43 करोड़ व 11 राज्यों को इस कोष से  4,409.71 करोड़ रुपये जारी कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed