{"_id":"6770398957fb2028950944bd","slug":"flogging-movement-is-a-brother-anger-over-his-sister-harassment-annamalai-this-is-not-political-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: 'कोड़े मारने वाला आंदोलन बहन के यौन उत्पीड़न पर भाई का क्रोध', अन्नामलाई बोले- ये राजनीतिक नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: 'कोड़े मारने वाला आंदोलन बहन के यौन उत्पीड़न पर भाई का क्रोध', अन्नामलाई बोले- ये राजनीतिक नहीं
Sat, 28 Dec 2024 11:16 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Sat, 28 Dec 2024 11:16 PM IST
सार
तमिलनाडु भाजपा प्रमुख के. अन्नामलाई ने अपने कोड़े मारने वाले आंदोलन को लेकर कहा है कि इसे राजनीतिक रूप से नहीं देखा जाए, बल्कि इसे राज्य में व्यवस्था की विफलता पर एक बड़े भाई के गुस्से के रूप में देखा जाना चाहिए।
विज्ञापन
के, अन्नामलाई, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, तमिलनाडु
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु भाजपा प्रमुख के. अन्नामलाई ने अपने कोड़े मारने वाले अनोखे आंदोलन को लेकर तमाम राजनीतिक दलों की कड़ी आलोचना के बीच कहा है कि उनके इस कदम की तुलना बहन के यौन उत्पीड़न पर एक भाई के क्रोध से की जानी चाहिए। अन्नामलाई ने कहा कि उनके कदम को राजनीतिक रूप से नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि इसे राज्य में व्यवस्था की विफलता पर एक बड़े भाई के गुस्से के रूप में देखा जाना चाहिए।
'पुलिस मामले को निष्पक्ष तरीके से नहीं संभाल रही'
के. अन्नामलाई ने पूछा, क्या पुलिस मामले को निष्पक्ष तरीके से संभाल रही है? नहीं। एफआईआर लीक होने की कोई संभावना नहीं थी। यह कैसे लीक हो गई? बता दें कि, के अन्नामलाई ने एक दिन पहले चेन्नई की कॉलेज छात्रा पर यौन उत्पीड़न के मामले से निपटने के तरीके को लेकर सत्तारूढ़ द्रमुक और राज्य पुलिस की निंदा करने के लिए खुद को कोड़े मारने का अनूठा आंदोलन किया था। अन्नामलाई ने गुरुवार को घोषणा की थी कि वह चेन्नई के एक विश्वविद्यालय में एक छात्रा के कथित यौन उत्पीड़न को लेकर सत्तारूढ़ द्रमुक सरकार के खिलाफ 48 दिनों का उपवास रखेंगे, खुद को कोड़े मारेंगे और नंगे पैर रहेंगे।
डीएमके ने अन्नामलाई के आंदोलन का उड़ाया था मजाक
सत्तादल डीएमके समेत कई राजनीतिक दलों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई के इस आंदोलन के लिए मजाक उड़ाया था, जिसका मकसद डीएमके सरकार को हटाना भी था। उन्होंने डीएमके के सत्ता से बाहर होने तक चप्पल न पहनने की कसम खाई थी और मुरुगन मंदिरों की तीर्थयात्रा के लिए 48 दिनों का अनुष्ठान भी शुरू किया था। इसके साथ ही, उन्होंने इस मुद्दे पर अपने रुख को उचित ठहराया।
विज्ञापन
अन्नामलाई ने की डीएमके सरकार की आलोचना
तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष ने द्रविड़ मुनेत्र कझगम के नेतृत्व वाली सरकार की आलोचना की और महिलाओं के खिलाफ अपराधों में बढ़ोतरी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'महिलाओं के खिलाफ अपराध अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर हैं। यह घटना न केवल चौंकाने वाली है, बल्कि इसने हमें एक पल के लिए स्तब्ध कर दिया है। सबसे सुरक्षित स्थानों में से एक, विशाल अन्ना विश्वविद्यालय परिसर में इस भयानक अपराध को देखा गया।