{"_id":"62fa117926ea313ec95853b8","slug":"flight-delayed-by-six-hours-due-to-girlfriend-boyfriend-chat-in-mangaluru","type":"story","status":"publish","title_hn":"यू ऑर बॉम्बर: गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड की चैट से फ्लाइट में मचा हड़कंप, छह घंटे देरी से उड़ा विमान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
यू ऑर बॉम्बर: गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड की चैट से फ्लाइट में मचा हड़कंप, छह घंटे देरी से उड़ा विमान
Mon, 15 Aug 2022 04:05 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 15 Aug 2022 04:05 PM IST
सार
घटना, 14 अगस्त की है। एक लड़का मंगलुरू से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाला था। वह अपनी सीट पर बैठकर अपनी गर्लफ्रेंड से फोन पर चैट कर रहा था। इसी दौरान लड़की लड़के को मैसेज भेजती है कि यू ऑर बॉम्बर। इसके बाद विमान में हड़कंप मच जाता है।
विज्ञापन
इंडिगो एयरलाइंस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के मंगलुरू से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां गर्लफ्रेंड और ब्वॉयफ्रेंड के बीच हो रही सीक्रेट चैट से बवाल मच गया। मामला इतना बढ़ा कि फ्लाइट छह घंटे ले हो गई। इतना ही नहीं सभी यात्रियों को विमान से उतरना पड़ा और सघन जांच से गुजरना पड़ा।
विज्ञापन
घटना, 14 अगस्त की है। यहां एक लड़का मंगलुरू से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाला था। वह अपनी सीट पर बैठकर अपनी गर्लफ्रेंड से फोन पर चैट कर रहा था। इसी दौरान लड़की लड़के को मैसेज भेजती है कि यू ऑर बॉम्बर। इसके बाद ही फ्लाइट में बवाल मच जाता है।
विज्ञापन
बेंगलुरू के लिए लड़की को होना था रवाना
जानकारी के मुताबिक, लड़की को बेंगलुरू जाना था। इस दौरान वह अपने ब्वॉयफ्रेंड से मजाक-मजाक में सिक्योरिटी को लेकर बात कर रही थी। तभी उसने मजाक में लड़के को मैसेज भेजा, यू ऑर बॉम्बर। इस चैट को लड़के के पास में बैठा हुआ सहयात्री पढ़ लेता है और क्रू मेंबर्स को इसकी जानकारी देता है। इसके बाद हवाई यातायात नियंत्रक को इसकी सूचना दी जाती है, जिसके बाद विमान को रोकना पड़ता है। इसके बाद सभी यात्रियों को फ्लाइट से उतार कर पूरे विमान की जांच की जाती है। जांच पूरी होने के बाद शाम पांच बजे विमान मुंबई के लिए रवाना हुआ। जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट में 185 यात्री सवार थे।
विज्ञापन
दोनों से हुई पूछताछ
घटना सामने आने के बाद पुलिस ने लड़का व लड़की दोनों को हिरासत में लेकर घंटो पूछताछ की। हालांकि, इसमें कुछ भी सामने नहीं आया। पता चला कि दोनों के बीच में मजाक में बात हो रही थी। पूछताछ के कारण लड़की भी बेंगलुरू के लिए उड़ान नहीं भर सकी। शहर के पुलिस आयुक्त एन. शशि कुमार ने कहा कि देर रात तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की गयी क्योंकि यह दो दोस्तों के बीच सुरक्षा को लेकर मैत्रीपूर्ण ढंग से बातचीत हो रही थी।