{"_id":"57480a944f1c1b60726912f0","slug":"five-people-of-pantry-staff-arrested-accused-of-assaulting-couple","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपति से मारपीट के आरोपी पैंट्री स्टाफ के पांच लोग गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
दंपति से मारपीट के आरोपी पैंट्री स्टाफ के पांच लोग गिरफ्तार
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 27 May 2016 02:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांद्रा गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन में सरकारी रेल नीर ब्रांड के बजाय दूसरा बोतलबंद पानी दिए जाने को लेकर हुए विवाद में ट्रेन में सवार एक दंपति के साथ पैंट्रीकार के करीब 20 कर्मियों द्वारा मारपीट की थी। रेलवे ने इस मामले की जांच का आदेश दिया था। कंपनी पर 5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था।
विज्ञापन
इसी मामले में आगे कार्यवाई करते हुए बोरीवली जीआरपी ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 22 मई को प्रदीप गुप्ता अपने परिवार के साथ मथुरा जंक्शन से मुम्बई को रवाना हुए। यात्रा के दौरान उन्हें पैंट्री कार स्टाफ ने उन्हें लोकल ब्रांड का मिनिरल वॅाटर बेचा, जबकि उन्होंने रेल नीर मांगा था। यह विवाद इतना बढ़ गया था कि कथित तौर पर पूरे पैंट्री कार स्टॅाफ ने प्रदीप गुप्ता से मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
बीच-बचाव में आई उनकी पत्नी के साथ भी हाथापाई की गई, इस घटना में प्रदीप गुप्ता के हाथ की हड्डी टूट गई थी। एस मामले में बोरीवली जीआरपी ने जीरो एफआईआर दर्ज कर बुधवार को कोटा जीआरपी को मामला हस्तांतरित कर दिया था।
विज्ञापन
घटना के बाद वेस्टर्न रेलवे के महाप्रबंधक ने संज्ञान लेते हुए जिम्मेदार मैसर्स सनशाइन कैटर्स पर 5 लाख का जुर्माना लगाया। इसी क्रम में जीआरपी ने गुरुवार को पैंट्री कार के मैनेजर संजय उपाध्याय समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी लोगों को आज को कोर्ट में पेश किया जाएगा, जबकि अन्य 9 लोगों को इस मामले में फरार घोषित किया गया है।