{"_id":"5f33e2cc8ebc3e3ca2706438","slug":"five-people-killed-when-a-bus-going-to-bengaluru-caught-fire-in-karnataka","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक : बंगलूरू जा रही बस में लगी आग, तीन बच्चों समेत पांच की मौत, कई घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक : बंगलूरू जा रही बस में लगी आग, तीन बच्चों समेत पांच की मौत, कई घायल
Wed, 12 Aug 2020 06:09 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, बंगलूरू
पीटीआई, बंगलूरू
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 12 Aug 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
आग लगने से जली बस
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह बंगलूरू आ रही एक बस में आग लग गई। हादसे में तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार बस में कुल 32 लोग सवार थे।
विज्ञापन
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘राष्ट्रीय राजमार्ग-4 पर तड़के साढ़े तीन बजे एक बस में आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई। बस बीजापुर से बंगलूरू जा रही थी।’ हालांकि, बस में आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया बताया कि मृतकों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। हादसे में झुलस गए कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने घटना पर संदेह जताते हुए कहा कि आग तब लगी जब बस सड़क के किनारे खड़ी थी।
विज्ञापन