फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Five people following navigation app gets stranded in forest at midnight amid raining, rescued

Navigation App: बारिश के बीच आधी रात नेविगेशन एप ने दिया धोखा; जंगल में फंसे पांच लोग, मशक्कत के बाद बची जान

Mon, 07 Apr 2025 03:34 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, मलप्पुरम (केरल)
पीटीआई, मलप्पुरम (केरल) Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 07 Apr 2025 03:34 PM IST
सार

भारी बारिश के बीच पांच लोगों को नेविगेशन एप का सहारा लेना महंगा पड़ गया। उन्होंने नेविगेशन एप के दिशा-निर्देशों का पालन किया और घने जंगल में पहुंच गए। यहां उनकी मदद करने वाला भी कोई नहीं था। काफी मशक्कत के बाद अग्निशमन और बचाव सेवा कर्मियों ने उन्हें बचाया।

विज्ञापन
Five people following navigation app gets stranded in forest at midnight amid raining, rescued
Navigation App - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

नेविगेशन एप आम तौर पर यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए आसान और सहज रास्ते अपनाने में मदद करता है। हालांकि, बीते दिनों में कई ऐसे भी सामने आए हैं, जहां इन एप्स ने लोगों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी। ऐसा ही एक मामला केरल में सामने आया, जहां कार सवार पांच लोगों को एप की ओर से दिखाया गया रास्ता आधी रात को घने जंगल से होकर गुजरा। भारी बारिश के बीच रास्ता मुश्किल होता चला गया। आगे जाकर उनकी कीचड़ में फंस गई।

विज्ञापन


क्या है मामला?
दरअसल, रविवार को उत्तरी केरल के नीलांबुर जिले में लोकप्रिय नेविगेशन एप का इस्तेमाल कर जंगल के रास्ते पर चल रहे कुछ लोग भारी बारिश के दौरान घने जंगल में फंस गए। पड़ोसी वायनाड जिले के कलपेट्टा के रहने वाले पांच लोग नीलांबुर में एक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। उन्हें अग्निशमन और बचाव सेवा कर्मियों ने बचाया। वे जंगल के रास्ते से पहले कभी नहीं गए थे, इसलिए वे नेविगेशन एप का इस्तेमाल कर रहे थे।
विज्ञापन


रास्ता सही था, पर मौसम की मार से हुए परेशान
अग्निशमन और बचाव अधिकारी ने बताया कि वास्तव में वे अपना रास्ता नहीं भूले थे। जंगल के बीच से एक रास्ता है, जो नीलांबुर में उनके गंतव्य तक जाता है। हालांकि, रात में जब वे जंगल में घुसे तो भारी बारिश हो रही थी और उनकी कार दलदली गड्ढों में से एक में फंस गई।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्निशमन केंद्र से संपर्क करने में सफल रहे
उन्होंने बताया कि यह एक ऐसा क्षेत्र था, जहां हाथी और सूअर सहित जंगली जानवर अक्सर आते रहते हैं। भयभीत यात्री किसी तरह स्थानीय अग्निशमन केंद्र से संपर्क करने में सफल रहे, जहां से कर्मियों की एक टीम तुरंत उन तक पहुंची। अधिकारी ने बताया कि कार गड्ढे में फंस गई और खराब हो गई। इसलिए हमें इसे रस्सी से अपने वाहन से बांधकर खींचना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed