फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Five people died after their car collided with a lorry in Warangal Telangana

तेलंगानाः वारंगल में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत

Wed, 02 Sep 2020 03:58 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वारंगल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वारंगल Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 02 Sep 2020 03:58 PM IST
विज्ञापन
Five people died after their car collided with a lorry in Warangal Telangana
कार टक्कर - फोटो : ANI

तेलंगाना के वारंगल जिले में बुधवार तड़के एक कार के लॉरी से टकरा जाने के कारण पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, यह घटना दामेरा मंडल के पसरागोंडा चौराहे पर हुई। पुलिस ने बताया कि कार चला रहे युवक ने एक वाहन को ओवरटेक कर आगे निकलने की कोशिश की। 

विज्ञापन


इसी दौरान कार विपरीत दिशा से आ रही लॉरी से टकरा गई। पुलिस के मुताबिक, सभी मृतकों की उम्र 22 से 26 साल के बीच थी। कार में सवार सभी जन्मदिन मनाने के बाद वारंगल से मुलुगु जा रहे थे। 
विज्ञापन


पांचों लोग वारंगल जिले के पोचम्मा मैदान के रहने वाले थे। इनकी पहचान राजेश, प्रवीण, रोहित, रहीम और पवन के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए वारंगल में महात्मा गांधी मेमोरियल सरकारी अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed