फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   five people died after the slab of a residential building collapsed in Ulhasnagar of Thane district, Maharashtra

ठाणे : उल्हासनगर में 5वीं मंजिल की स्लैब गिरने से 7 लोगों की मौत, 5 लाख रुपये के मुआवजे का एलान

Sat, 29 May 2021 10:33 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 29 May 2021 10:33 AM IST
सार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिले के उल्हासनगर में एक रिहायशी इमारत का स्लैब गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई। एक महीने में इस इलाके में यह दूसरी घटना है।  

विज्ञापन
five people died after the slab of a residential building collapsed in Ulhasnagar of Thane district, Maharashtra
घायलों को बाहर निकालते लोग... - फोटो : ani

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर में रिहायशी इमारत का स्लैब गिरने से बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल हैं। 26 साल पुरानी इमारत में 29 परिवार रहते थे। हादसा रात करीब 9 बजे हुआ। 5वीं मंजिल का स्लैब चौथी, तीसरी, दूसरी और पहली मंजिल की छत को तोड़ते हुए नीचे आया जिससे 7 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ठाणे जिले के संरक्षक मंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि राज्य सरकार मारे गए लोगों के परिवार के सदस्यों को पांच लाख रुपए की अनुग्रह राशि देगी। मरने वालों में एक किशोर और तीन महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन


नेहरू चौक में स्थित पांच मंजिला इमारत साई शक्ति का एक हिस्सा शुक्रवार देर रात ढह गया। देर रात अधिकारियों ने जानकारी दी थी कि घटना में छह लोगों की मौत हो गई है और चार या पांच लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि बाद में ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि मलबे से एक और शव बरामद होने से घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। इस दुर्घटना में तीन महिलाएं, तीन पुरुष और एक किशोर की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि मारे गए लोग दो परिवार से थे। यह इमारत 26 वर्ष पुरानी है और इसमें 29 फ्लैट हैं।

कदम ने बताया कि रात नौ बजे पांच फ्लैटों के लिविंग रूम वाला हिस्सा भरभरा कर गिर गया। सूचना मिलने पर क्षेत्रीय आपदा मोचन बल और ठाणे आपदा मोचल बल के कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने तलाश एवं बचाव अभियान शुरू किया। अधिकारी ने बताया कि सातवां शव बरामद होने के बाद शुक्रवार रात 12.46 बजे तलाश अभियान बंद कर दिया गया।

मृतकों की शिनाख्त पुनीत बाजोमल पंजवानी (17), दिनेश बाजोमल पंजवानी (40), दीपक बाजोमल पंजवानी (42), मोहिनी बाजोमल पंजवानी (65), कृष्ण इंदुचंद बजाज (24),अमृता इंदुचंद बजाज (54) और लवली बजाज (20) के तौर पर हुई है। वहीं मंत्री शिंदे स्थिति का जायजा लेने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकारे मारे गए लोगों के परिजनों को पांच लाख रुपए अनुग्रह राशि के तौर पर देगी।

उन्होंने कहा कि हाल के दिनों ने इस क्षेत्र में यह दूसरी ऐसी घटना है। मंत्री ने कहा कि 1994-95 में स्थानीय निकाय ने कुछ अनधिकृत इमारतों के हिस्से, पिलर और रॉड गिरा कर इमारतों को गिरा दिया था। लेकिन ऐसा पाया गया है कि कुछ निर्माणकर्ताओं ने लोहे की छड़ों को ठीक करके और कुछ मरम्मत कार्य करके इमारत को नया रंग रूप दे दिया था और वे इमारते अब गिर रही हैं और मासूम लोगों की जान ले रही हैं।

उन्होंने उल्हासनगर नगर निगम के आयुक्त राजा दयानिधि को ऐसी इमारतों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और बिल्डरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।


दो हफ्ते पहले भी हुआ था हादसा
उल्हासनगर टाउनशिप में  इसी महीने 15 मई को एक अवैध इमारत का स्लैब ढह गया था। यह इमारत चार मंजिला थी और इसकी चौथी मंजिल का ही स्लैब गिर गया था। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई थी। बचाव टीम ने 11 लोगों को बाहर निकाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed