फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Five passengers killed, 75 injured in bus accident in Amroha

अमरोहा में बस पलटने से 5 यात्रियों की मौत, 75 घायल

Sat, 22 Sep 2018 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा
अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा Updated Sat, 22 Sep 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
Five passengers killed, 75 injured in bus accident in Amroha
Bus accident in amroha
जोया-संभल मार्ग पर शुक्रवार को एक प्राइवेट बस पलट गई। हादसे में पांच यात्रियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 75 यात्री घायल हो गए। घायलों को जोया सीएचसी और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर हालत में 25 यात्रियों को मुरादाबाद और मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे की वजह टायर फटना बताई जा रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह अमरोहा से एक प्राइवेट बस सवारी भरकर संभल के लिए चली। बस में क्षमता से ज्यादा सवारियां थीं। साढ़े नौ बजे के करीब बस जोया-संभल मार्ग पर डिडौली थानाक्षेत्र के गांव पलौला के पास पहुंची ही थी कि बस का अगला टायर फट गया। इस कारण तेज रफ्तार बस ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर उछल गई और सड़क किनारे तुर्की इंटर कालेज के गेट सामने पलट गई। 
विज्ञापन


यात्रियों की चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने सवारियों को बाहर निकाला। करीब 80 घायल यात्रियों को एंबुलेंस से जोया सीएचसी और जिला अस्पताल भेजा गया। जहां तहजीब (14), निवासी गांव हटव्वा पट्टी थाना डिडौली अमरोहा, मोहम्मद खुर्शीद (36), निवासी भीकमपुर मूढ़ा थाना डिडौली अमरोहा, महिला नायाद (50) निवासी मोहल्ला नमोतका सराय संभल, नावेद हुसैन (17) निवासी मोहल्ला कटरा बख्तारवर कोतवाली अमरोहा और एक अज्ञात यात्री को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में 25 यात्रियों को मुरादाबाद और मेरठ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed