{"_id":"58bee6e24f1c1bed43dc4288","slug":"five-killed-in-fireworks-blast-in-etah-district","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः अवैध आतिशबाजी बनाते वक्त हुआ घर में धमाका, पांच की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
यूपीः अवैध आतिशबाजी बनाते वक्त हुआ घर में धमाका, पांच की मौत
amarujala.com, Presented By : अनंत पालीवाल
Updated Tue, 07 Mar 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा जिले में बागवाला क्षेत्र के कंसुरी में मंगलवार दोपहर गांव के चौकीदार के घर में अवैध रूप से बन रही आतिशबाजी में धमाके से पूरा गांव दहल गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि मकान का लेंटर धराशायी हो गया। मलबे में दबने से पांच लोगों की मौत हो गई।
इनमें चौकीदार के परिवार के चार लोग और एक नौकर शामिल है। धमाका सुनकर जैसे ही ग्रामीण मलवा हटाने पहुंचे तो लेंटर के अंदर दोबारा धमाके होने से हिम्मत जवाब दे गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर आधा घंटे बाद बचाव कार्य शुरू किया।
मौके पर पहुंचे डीएम और एसएपी ने जेसीबी से मलबा हटवाकर चार शव निकलवाए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से लेंटर तोड़कर एक घायल को निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसने भी दम तोड़ दिया।

मकान का लेंटर हुआ धराशायी
कंसुरी गांव निवासी रहीस गांव का चौकीदार है। मंगलवार दोपहर उसके घर में जबरदस्त धमाका हुआ जिससे दीवारें गिर गईं और 30 गुणा 40 फीट लंबा-चौड़ा लेंटर धराशायी हो गया। घर में मौजूद लोग मलबे में दब गए।
धमाके से आसपास के घरों की दीवारों भी ढह गईं और कई घरों में दरारें पड़ गईं। धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाने का प्रयास किया लेकिन लेंटर के अंदर धमाके शुरू होने से ग्रामीण पीछे हट गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी और मलबा हटाना शुरू किया।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से लेंटर तोड़ कर मलबे में दबे घायल आसिफ और मृतक छोटू को निकाल कर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। डीएम और एसएसपी भी जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे, लेकिन गली संकरी होने से मशीन लेंटर तक नहीं पहुंची। किसी प्रकार जेसीबी को गली में पहुंचा कर दो दीवारें, शौचालय और पेड़ तोड़ कर घटनास्थल तक पहुंची।
जेसीबी ने मलबा हटाकर रहीस की मां मुनीषा बेगम, बेटे अल्लाह नूर और अलीनूर के शव निकालकर पीएम के लिए भिजवाए। हादसे के बाद से ग्रामीणों में कोहराम मच गया है। हादसे के वक्त रहीस, उसकी पत्नी सकीरा व पांच बच्चे अलीगढ़ में थे।