{"_id":"634d9453533a6c332542a302","slug":"five-dead-and-two-injured-in-autorickshaw-truck-collision-in-jalna-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: जालना में ट्रक ने ऑटोरिक्शा में मारी टक्कर, पांच की मौत, दो लोग हुए घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Road Accident: जालना में ट्रक ने ऑटोरिक्शा में मारी टक्कर, पांच की मौत, दो लोग हुए घायल
Mon, 17 Oct 2022 11:14 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालना
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Mon, 17 Oct 2022 11:14 PM IST
सार
महाराष्ट्र के जालना में सोमवार को हुए हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो महिलाओं सहित एक बच्चा भी शामिल है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सड़क हादसा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के जालना जिले में जाफराबाद-महोरा मार्ग पर सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो अन्य लोग घायल भी हो गए। इन मृतकों में दो महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल है। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, ये घटना तब हुई जब विपरीत दिशा से आ रहे एक बेकाबू ट्रक ने ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी। फिलहाल घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार शाम को करीबन साढ़े चार बजे हुई। उस समय जाफराबाद-महोरा मार्ग पर ऑटोरिक्शा जाफराबाद जा रहा था। उसी दौरान जिनिंग फैक्ट्री के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर के कारण उसमें सवार लोग हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
जाफराबाद थाना के सहायक निरीक्षक सखाराम तडवी ने बताया कि ऑटो रिक्शा में सवार पांच लोग, जिनकी पहचान ऑटोरिक्शा चालक बबन तिरुखे (26), परवीन राजू शाह (25) आलिया राजू शाह (27), मुस्कान राजू शाह (3) और कैफ असफाक शाह (19) के रूप में हुई, की मौत हो गई। वे बुलढाणा तहसील के रहने वाले हैं। वहीं, दो अन्य घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जाफराबाद थाना के सहायक निरीक्षक सखाराम तडवी ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच जारी है और फरार ट्रक चालक की तलाश भी की जा रही है।