फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Five citizens who entered India from Myanmar arrested in Assam Latest News Update

शिकंजा: म्यांमार से भारत में दाखिल हुए पांच नागरिक असम में गिरफ्तार, इनके पास वैध दस्तावेज भी नहीं

Sat, 23 Oct 2021 09:52 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 23 Oct 2021 09:52 PM IST
सार

पकड़े गए नागरिकों की पहचान थांग ख्वाम पाउ, खेन खान खाम, पाउ हावलियाम मुंग, चिन ऐ हैंग और पाउ बिआक मुआंग के रूप में की गई है। इनकी उम्र 19-23 वर्ष के बीच है। ये लोग वैध दस्तावेजों के बिना भारत में प्रवेश कर गए थे। सभी म्यांमार के चिन प्रांत के रहने वाले हैं। 

विज्ञापन
Five citizens who entered India from Myanmar arrested in Assam Latest News Update
असम में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी -सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : self

विस्तार

असम-मिजोरम सीमा से सटे असम के शिलचर जिले से पुलिस ने म्यांमार के पांच नागरिकों को गिरफ्तार किया है। ये सभी बिना वैध दस्तावेजों के भारत में दाखिल हुए थे। कछार जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) रमनदीप कौर ने बताया कि म्यांमार के नागरिकों को पुलिस ने असम-मिजोरम सीमा के साथ लैलापुर इलाके में पकड़ा था। 

विज्ञापन


पकड़े गए नागरिकों की पहचान थांग ख्वाम पाउ, खेन खान खाम, पाउ हावलियाम मुंग, चिन ऐ हैंग और पाउ बिआक मुआंग के रूप में की गई है। इनकी उम्र 19-23 वर्ष के बीच है। ये लोग वैध दस्तावेजों के बिना भारत में प्रवेश कर गए थे। सभी म्यांमार के चिन प्रांत के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन


पुलिस ने मिजोरम के चंपई जिले के डिमदेहलूनी की रहने वाली एक 19 वर्षीय लड़की को भी हिरासत में लिया है, जो म्यांमार के नागरिकों की मदद कर रही थी। कछार जिला पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि ये लोग दिल्ली जा रहे थे। म्यांमार के चिन राज्य के सीमावर्ती गांवों में अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ सैन्य कार्रवाई के बाद इस साल फरवरी से म्यांमार के 12 हजार से अधिक लोग मिजोरम सीमा को पार कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed