फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Five accused including a woman cheated auto driver of three lakh rupees by cheating in lieu giving US dollar

Crime News: अमेरिकी डॉलर देने के बदले में महिला ने ऑटो चालक से ठग लिए तीन लाख, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 07 Oct 2022 10:40 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 07 Oct 2022 10:40 PM IST
सार

चालक से महिला समेत पांच लोगों ने अमेरिकी डॉलर देने का वादा करके धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दिया। जयप्रकाश दूबे मुंबई में ऑटो चलाता है। यह दो जून को एक महिला को अपने ऑटो से नवी मुंबई ले जा रहा था।

विज्ञापन
Five accused including a woman cheated auto driver of three lakh rupees by cheating in lieu giving US dollar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक ऑटो-रिक्शा चालक से तीन लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि चालक से महिला समेत पांच लोगों ने अमेरिकी डॉलर देने का वादा करके धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जयप्रकाश दूबे मुंबई में ऑटो चलाता है। वह दो जून को एक महिला को अपने ऑटो में बैठाकर नवी मुंबई ले जा रहा था। महिला ने उस दौरान ऑटो चलाक को अपने झांसे में लिया और खुद के पास अमेरिकी डालर होने की बात कही। महिला ने ऑटो चालक का मोबाइल नंबर भी ले लिया। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला ने कई दिनों तक फोन कॉल कर अमेरिका डॉलर देने का झांसा दिया। बाद में जयप्रकाश ने तीन लाख रुपये के बदले डॉलर की मांग की। आरोप है कि महिला ने अपने चार सहयोगियों को ऑटो चालक के पास भेजा। आरोप है कि जयप्रकाश को चारों आरोपी एक पैकेट थमा गए और बदले में 3 लाख रुपये ले गए। पैकेट में 635 अमेरिकी डॉलर होने का दावा किया गया। जब उसने पैकेट खोला तो ऑटो चालक के होश उड गए। उसमें कागज के स्क्रैप के बंडल थे। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस अभी किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed